MI vs LSG मैच से पहले Sachin Tendulkar का बड़ा दिल, लखनऊ के खिलाड़ियों का बनाया दिन- VIDEO
आईपीएल 2026 के MI vs LSG मैच से पहले, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को अपने घर डिनर पर आमंत्रित ...और पढ़ें

Sachin Tendulkar ने LSG के खिलाड़ियों को दी डिनर पार्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Tendulkar hosts LSG players dinner: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच से पहले फैंस का दिल जीत लिया है। आज मुंबई का सामना लखनऊ से होना है और इस मैच से ठीक पहले सचिन तेंदुलकर ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों के लिए अपने घर के दरवाजे खोले। लखनऊ के खिलाड़ियों को मास्टर ब्लास्टर ने अपने घर दावत पर बुलाया, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
Sachin Tendulkar ने LSG के खिलाड़ियों को दी डिनर पार्टी
दरअसल, सोशल मीडिया पर डिनर की तस्वीरें वायरल हो रही है, जो कि आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले MI vs LSG मुकाबले से पहले की है। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को डिनर पर आमंत्रित किया।
इस खास दावत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई हैं। तस्वीरों में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और आवेश खान जैसे स्टार्स को देखा जा रहा हैं।
इस दौरान मोहसिन खान ने सचिन को 'क्रिकेट का भगवान' कहा। लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात की एक बेहद भावुक तस्वीर शेयर की।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर का आभार जताते हुए कैप्शन में लिखा, "क्रिकेट के भगवान के साथ एक शाम। धन्य महसूस कर रहा हूं!"। इसके साथ ही उन्होंने सचिन के बेटे और लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य अर्जुन तेंदुलकर को इस शानदार मेजबानी के लिए शुक्रिया कहा।
MI vs LSG का आज IPL मैच
पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। एमआई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। दूसरी तरफ, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम भी लगातार हार के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान खिसक गई है।
यह भी पढ़ें- PSL 2026: Babar Azam की टीम बनी चैंपियन, मां खुशी से झूम उठीं, साथी ने कंधे पर बैठाया; बेस्ट मोमेंट्स VIRAL