विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: Hardik Pandya कर रहे थे बात तभी GF माहिका शर्मा ने दी फ्लाइंग किस, BCCI की सख्ती की क्या वजह यही?

Published: Mon, 04 May 2026 12:49 PM (IST)

सीएसके से हारने के बाद हार्दिक को फ्लाइंग किस देते हुए उनकी GF माहिका शर्मा एक वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya GF Mahieka Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2026 के दौरान भी अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर खुलेआम प्यार लुटाते हुए देखा जा रहा है। माहिका, एमआई को हर मैच में सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचीं हुईं नजर आती हैं।

उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सीएसके के खिलाफ मैच हारने के बाद स्टैंड्स पर बैठकर हार्दिक को फ्लाइंग किस दे रही है। उनकी इस वीडियो के बाद फैंस कमेंट्स कर रहे हैं कि इसलिए बीसीसीआई  गर्लफ्रेंड कल्चर पर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा है।

Hardik Pandya को माहिका ने दी फ्लाइंग किस

दरअसल, वायरल वीडियो 2 मई को एमआई बनाम सीएसके (CSK vs MI Highlights) मैच का है। जब सीएसके की टीम ने एमआई को 8 विकेट से अपने घर पर हराया था। इस मैच में मिली हार के बाद जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya GF Mahieka Sharma) स्टैंड्स के नीचे से जा रहे थे और अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ देखकर उनसे बात कर रहे थे, लेकिन स्टैंड्स पर बैठीं माहिका शर्मा ने उन्हें अचानक फ्लाइंग किस दे दी और इसका वीडियो वायरल हो गया।  

 

 

गर्लफ्रेंड नियम पर सख्त नियम

आईपीएल में अक्सर देखा जाता है कि क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड मैच देखने पहुंची रहती हैं, लेकिन बीसीसीआई 'गर्लफ्रेंड कल्चर' (BCCI strict rules Girlfriend Culture in IPL) में फंसे भारतीय क्रिकेट को बचाने के लिए सख्ती से पेश आने की तैयारी में है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ही नहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ईशान किशन समेत कई खिलाड़ियों के साथ उनकी गर्लफ्रेंड की मौजूदगी फिलहाल लाइमलाइट में बनी हुई है। 

इस बीच बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि हम इस पर आपस में चर्चा कर रहे हैं। बीसीसीआई की अगली बैठक में इस पर बात होगी। पत्नी और परिवार के लोगों के खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड के मामले में थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा।

बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे कहा कि पहले आईपीएल में गर्लफ्रेंड को खिलाड़ियों के होटल में रुकने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब ये ट्रेंड बन गया है। अधिकारी ने कहा कि मैंने आईपीएल के एक एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि हमें पत्नी और ऑफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड को साथ में रुकने की अनुमति देने को कहा है।

अब उम्मीद है कि क्रिकेटर्स के साथ गर्लफ्रेंड के रुकने या न रुकने को लेकर बीसीसीआई सख्त नियम लाएगा और अगले आईपीएल सीजन में ये नियम लागू हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- MI vs LSG: लखनऊ के विरुद्ध मुंबई की आज कड़ी परीक्षा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें- 'हार्दिक का किसी ने साथ नहीं दिया', मुंबई के खिलाड़ियों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा; सूर्या-तिलक भी लपेटे में आए