PSL 2026: Babar Azam की टीम बनी चैंपियन, मां खुशी से झूम उठीं, साथी ने कंधे पर बैठाया; बेस्ट मोमेंट्स VIRAL
PSL 2026 Winner Viral Moments: बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर पीएसएल 2026 का खिताब जीत लिया। पेशावर टीम की जीत क ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PSL 2026 Winner Viral Moments: बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने पीएसएल 2026 का खिताब जीत लिया है। 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से रौंदा और दूसरी बार पीएसएल का खिताब जीता। इससे पहले 2017 के सीजन में उसने खिताब जीता था, जबकि हैदराबाद किंग्समैन का ये पीएसएल में पहला सीजन था।
हैदराबाद ने पेशावर को जीत के लिए 130 रन का टारगेट दिया था, जिसे उसने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। पीएसएल के 11वें सीजन का खिताब पेशावर जाल्मी के जीतने के बाद मैदान पर बाबर की सेना ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर फाइनल मैच के कुछ बेस्ट मोमेंट्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए एक नजर डालते है इन पर।
PSL 2026 Final के VIRAL मोमेंट्स
खिताब जीतने के बाद बाबर को कंधे पर बिठाया
बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के पीएसएल 2026 का खिताब जीतने के बाद उनकी टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर उठाया और जीत का जश्न मनाया। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फाइनल मैच में बाबर आजम गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। अपनी पहली ही गेंद पर वह मोहम्मद अली का शिकार बन गए, लेकिन बाबर आजम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सिर्फ 11 मैचों में बाबर ने 588 रन बनाए।
खबरें और भी
The BEST video on the internet right now - Happy Pookie (Babar Azam) 🏏👑🔥 #PSLFinal #BabarAzam #PeshawarZalmi pic.twitter.com/u43Mkt0fRQ
— Azlaan (@eyeazlaan) May 3, 2026
बाबर की मां सपोर्ट करने पहुंची स्टेडियम
Babar Azam’s mother came to the stadium to support him and after the win, the proud son called her down to celebrate with him. ❤️🥹 pic.twitter.com/rTWO9N1Uv5
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) May 4, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि बाबर आजम को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां स्टेडियम पहुंची थी। जब पेशावर जाल्मी टीम ने खिताब जीता तो उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। यकीनन उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा।
वहीं, बाबर को देखा गया कि उन्होंने अपनी मां और परिवार के सदस्यों को नीचे मैदान पर जश्न मनाने के लिए बुलाया और इस दौरान उनकी मां काफी खुश नजर आईं।
PSL 2026 Winner को कितनी प्राइज मनी मिली?
पीएसएल 2026 का खिताबी मैच में हैदराबाद किंग्समेन ने पहले बैटिंग करते हुए 129 रन बनाए। टीम की पारी 18वें ओवर में ही सिमट गई। सैम आयूब ने सबसे बड़ी 54 रनों की पारी खेली। आरोन हार्डी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 40 रनों पर ही पेशावर ने अपने चार विकेट खो दिए थे।
इसके बाद आरोन हार्डी ने अब्दुल समद के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने 60 गेंदों पर 85 रन जोड़े। टीम को जीत के करीब पहुंचाकर समद आउट हुए। उन्होंने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। आरोन हार्डी ने 39 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। टीम ने 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
पीएसएल का खिताब जीतने के बाद पीसीबी ने ये एलान किया कि बाबर आजम की पेशावर जाल्मी को 5 लाख डॉलर मिलेंगे (जो कि भारतीय रुपयों में 4.74 करोड़ रुपये है), जबकि उपविजेता को 3 लाख डॉलर (2.84 करोड़ रुपये) मिलेंगे।