Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026 Video: उधर ट्रॉफी के लिए लड़ रही थी Babar की सेना, इधर स्टैंड्स में फैंस के बीच चले लात-घूसे

    Updated: Mon, 04 May 2026 03:13 PM (IST)

    PSL 2026 Final मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के बीच भयंकर झड़प हो गई। हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PSL 2026 Final Fans Fight Video: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में फैंस का काफी शोर और उत्साह उस वक्त देखने को मिला, जब पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में पेशावर जाल्मी का सामना हैदराबाद किंग्समेन से हो रहा था। इस खिताबी मैच को देखने के लिए स्टेडियम में काफी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कुछ लोग बाबर आजम की वजह से ये मैच लाइव देखने पहुंचे थे, जो कि पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे थे। 

    31 साल के बाबर आजम ने अपनी कप्तानी में 9 साल बाद पेशावर जाल्मी को पीएसएल की ट्रॉफी जिताई, लेकिन फाइनल मैच के दौरान जब दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जंग लड़ रही थी तब स्टैंड्स पर बैठे दर्शकों के बीच भयंकर झड़प हो गई और हाथापाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    PSL Final मैच के दौरान फैंस के बीच हुई हाथापाई

    दरअसल, पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi PSL 2026 Final) की टीम ने पीएसएल की अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए अपना सफर का अंत किया। उन्होंने 10 मैचों में से 8 मैच में जीत और +2.364 के नेट रन रेट के साथ टाइटल अपने नाम किया। दूसरी तरफ, हैदराबाद किंग्समेन, जिन्होंने अपने अभियान का आगाज लगातार 4 मैच गंवाने के साथ किया था, उन्होंने पिछले 6 में से 5 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

    हालांकि, अपना पहला पीएसएल का सीजन खेल रही हैदराबाद किंग्समेन की टीम को फाइनल में हार ही झेलनी पड़ी। इस दौरान फाइनल मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    हैरानी की बात तो ये रही शुरुआत में जो शख्स माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहा था वो कुछ सेकंड के बाद खुद दर्शकों के साथ हाथापाई पर उतर आया। इस मारपीट की वजह से स्टैंड्स में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। 

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: Babar Azam की टीम बनी चैंपियन, मां खुशी से झूम उठीं, साथी ने कंधे पर बैठाया; बेस्ट मोमेंट्स VIRAL

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान Babar Azam ने रिपोर्टर की बोलती की बंद, बोले- टेंशन ना लें...