Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु में थलापति की शानदार 'विजय' पर खुशी से झूमे वरुण चक्रवर्ती, पोस्ट शेयर कर लिखा खास मैसेज

    Updated: Mon, 04 May 2026 08:14 PM (IST)

    थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद अब स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उनकी जीत के बाद खास पोस्ट साझा किया है। ...और पढ़ें

    वरुण चक्रवर्ती-थलापति विजय

    वरुण चक्रवर्ती-थलापति विजय

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजनीति में अपने पदार्पण पर ही दिग्गज अभिनेता थलापति विजय शतक पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है और विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) 100 से अधिक सीटें लाती हुई दिखाई दे रही है। थलापति के शानदार विजय के बाद स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

    विजय की इस जीत के बाद चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें जीत की बधाई दी है। गौरतलब है कि विजय ने दो साल पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी और अब चुनाव में उन्होंने बाजी मार ली है। हालांकि, उन्हे बहुमत मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बावजूद लगभग ये तय हो गया है कि वे तिमलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इस पर चक्रवर्ती भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

    वरुण चक्रवर्ती ने दिया स्पेशल मैसेज

    चक्रवर्ती घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। अब विजय की शानदार जीत के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने विजय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने कैप्शन देते हुए 'अन्ना' लिखा। वरुण पहले भी बता चुके हैं कि थलापति विजय और रजनीकांत उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

    IPL में कोलकाता के लिए खेल रहे हैं चक्रवर्ती

    आईपीएल में चक्रवर्ती कोलकाता के लिए खेल रहे हैं। पहले कुछ मैचों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन अब वे लय में आ चुके हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई। चक्रवर्ती ने 3 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने जीत हासिल की और आईपीएल 2026 में उनकी ये लगातार तीसरी जीत है।

    खबरें और भी

    चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों से कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं। वे कोलकाता के लिए इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कोलकाता को अपना अगला मुकाबला 8 मई को दिल्ली कैपटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में चक्रवर्ती खेलते हुए दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर; लखनऊ ने इस खिलाड़ी का कराया डेब्यू

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG मैच से पहले Sachin Tendulkar का बड़ा दिल, लखनऊ के खिलाड़ियों का बनाया दिन- VIDEO