Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG: कौन हैं अक्षत रघुवंशी? मुंबई के खिलाफ डेब्यू कर पहली गेंद पर जड़ा छक्का; सूर्यवंशी की लिस्ट में बनाई जगह

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:04 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने डेब्यू किया। उन्होंने पदार्पण पर पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और वैभव सूर्यवं ...और पढ़ें

    कौन हैं अक्षत रघुवंशी

    कौन हैं अक्षत रघुवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में डेब्यू किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और इसी के साथ वे वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। यही नहीं वे रोहित शर्मा को अपना आइडल मानते हैं और उन्हीं के खिलाफ रघुवंशी ने डेब्यू किया।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी लखनऊ की टीम ने 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। मुकाबले में एलएसजी के लिए अक्षत ने डेब्यू किया और अपनी पहली बॉल पर छक्का लगाकर सभी को हैरान कर दिया। वे आईपीएल में डेब्यू पर पहली बॉल पर छक्का लगाने वाले 16वें बल्लेबाज हैं। वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके लेकिन अपनी क्षमता का परिचय अपने पहले ही मैच में दिया। उनके लिए ये मुकाबला और भी खास रहा क्योंकि वे आईपीएल में अपना पहला मैच रोहित के खिलाफ खेले।

    कौन हैं अक्षत रघुवंशी?

    रघुवंशी को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। लीग की शुरुआत से पहले वे काफी चर्चा में थे क्योंकि मध्य प्रदेश लीग 2025 में उन्होंने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने 4 मैचों में खेलते हुए 177.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 239 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल था। उन्हें नो-लुक शॉट खेलने के लिए भी जाना जाता है।

    युवा बल्लेबाज का क्रिकेट करियर मात्र 3 साल की आयु में शुरू हो गया था। उनके पिता ने उनका मार्गदर्शन किया। इस खिलाड़ी विनू मांकड ट्रॉफी में मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की। इसके बाद 2021-22 के रणजी सीजन में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने मेघालय के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शतक लगाया और अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखाई। अक्षत रोहित को अपना आइडल मानते हैं और उनके लिए गजब का संयोग ये रहा कि उन्होंने शर्मा के खिलाफ ही अपना डेब्यू किया। चोट के बाद रोहित ने वापसी की और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में खेल रहे हैं।

    खबरें और भी

    लखनऊ ने बनाए 228 रन

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 16 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक लगा दिया था। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेब्यू पर रघुवंशी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए।

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर; लखनऊ ने इस खिलाड़ी का कराया डेब्यू

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG मैच से पहले Sachin Tendulkar का बड़ा दिल, लखनऊ के खिलाड़ियों का बनाया दिन- VIDEO