RR vs MI: 'हम पर कोई यकीन नहीं कर रहा था...', जीत की हैट्रिक लगाकर कप्तान रियान पराग गदगद
Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स ने आरआर की टीम ने मुंबई को 27 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी जीत की हैट्रिक लगा ली है। मैच में मिली जीत के बा ...और पढ़ें

Riyan Parag ने RR की जीत की हैट्रिक के बाद क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs MI Riyan Parag Statement: आईपीएल के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से मात दी और इस सीजन की अपने लगातार तीसरी जीत हासिल की। गुवाहाटी में बारिश से बाधित इस मैच को 20 ओवर से घटाकर 11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो कि गलत साबित हुआ।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर के खेल में 3 विकेट में 150 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम की बैटिंग यूनिट बिखर गई और 9 विकेट पर वो 123 रन ही बना सकी। इस तरह आरआर की टीम ने 27 रन से ये मैच अपने नाम किया।
Riyan Parag ने RR की जीत की हैट्रिक के बाद क्या कहा?
दरअसल, आरआर की जीत की हैट्रिक लगाने के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश है। जिस तरह से हम प्रदर्शन कर रहे हैं मैं उससे काफी खुश हूं। हमारे पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, जो बिना डरे अपना काम किए जा रहे हैं। गेंदबाजों पर कहा कि सभी को उनकी भूमिका पता है और हम प्लान के अनुसार काम कर रहे हैं। मेरी नजर में ये सलामी जोड़ी सबसे ऊपर है। वैभव जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं वो देखने लायक है।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान ने कहा,
बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से लड़कों ने हर मैच में अच्छा खेला है, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं उनसे मांग सकता। उन्हें शाबाशी। मुझे हमेशा से पता था कि ये टीम बहुत मजबूत है। जब हमारा ऑक्शन हुआ था, तब भी मुझे पता था कि हम बहुत मजबूत टीम हैं क्योंकि हमारे पास एक मजबूत कोर ग्रुप है और वे बहुत यंग भी हैं। बाहर हर किसी को हम पर भरोसा नहीं था, लेकिन फिर उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं और इसी तरह परफॉर्म करते रहेंगे।
रियान पराग
खबरें और भी
बैटिंग और बॉलिंग ओपनिंग पेयर को लेकर राजस्थान के कप्तान ने कहा,
जोफ्रा आर्चर का मैसेज है कि बस बाहर जाओ और जितनी तेजी से हो सके बॉलिंग करो, नंद्र बर्गर भी। अपने दिनों में, वे तेज खतरनाक होते हैं और उनका बहुत कंट्रोल होता है। इसलिए मुझे लगता है कि जो कोई 145-150 की स्पीड से बॉलिंग करता है, उसका इतने कंट्रोल में होना अलग है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर मेरे पास सच में बताने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।
रियान पराग
ओपनिंग जोड़ी को बताया नंबर 1
आईपीएल 2026 में अपनी टीम के ओपनिंग कॉम्बो को लेकर रियान ने कहा, नंबर-1। सबसे पहले, उनके पास उम्र है, उनके पास टैलेंट है। वैभव, मुझे लगता है कि वह कमाल का है। ये एकतरफा मेहनत नहीं है। अगर आपने उसे अहमदाबाद में देखा होता, तो उसने हालात को समझा और आगे बढ़ गया। जायसवाल, वह 3-4 साल से ऐसा कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि दोनों की क्षमता और इतनी कम उम्र में उनकी मैच्योरिटी को मिलाकर, मुझे लगता है कि वह अभी सबसे अच्छा कर रहा है।