Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs MI: यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी के तूफान के दम पर राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई को 27 रनों से दी पटखनी

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM (GMT+05:30)

    राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को मात देकर आईपीएल-2026 में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। बारिश के कारण ये मैच 11 ओवर प्रति पारी का हुआ था जिसमें राजस ...और पढ़ें

    राजस्थान ने मुंबई को दी मात

    राजस्थान ने मुंबई को दी मात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और वैभव सू्र्यवंशी के 39 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल-2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी। अपने दूसरे घर गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दे ये हैट्रिक पूरी की। बारिश से बाधित इस मैच को 11 ओवर प्रति पारी किया गया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में तीन विकेट खोकर 150 रन बनाए। मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

    मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश ने काफी परेशान किया। काफी देर बाद बारिश रुकी और इसी कारण मैच के ओवरों में कटौती की गई, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने गुवाहाटी में मौजूद दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

    बुमराह कुटे

    पहला ओवर फेंकने आए दीपक चाहर की पहली ही गेंद पर यशस्वी ने चौका मारा। इस ओवर से उन्होंने 22 रन लिए जो उन्होंने अकेले बनाए। अगला ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का मार वैभव ने सभी को हैरान कर दिया। तीन ओवरों के पावरप्ले में राजस्थान ने 58 रन बनाए। वैभव को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। इस युवा बल्लेबाज ने 14 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

    ध्रुव जुरेल सिर्फ दो रन बनाकर गजनफर का पहला आईपीएल शिकार बने। हालांकि, यशस्वी अपनी रफ्तार से रन बना रहे थे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कप्तान रियान पराग के रूप में राजस्थान ने अपना तीसरा विकेट खोया। वह 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। यशस्वी अंत तक खड़े रहे। उन्होंने 32 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के मारे।

    मुंबई के लिए बुमराह ने तीन ओवरों में 32 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाए। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने एक-एक ओवर में 22-22 रन दिए। गजनफर ने दो विकेट लिए और दो ओवरों में सिर्फ 21 रन ही दिए। 

    खबरें और भी

    मुंबई नहीं कर पाई बराबरी

    पहली ही गेंद से राजस्थान के दबाव में रही मुंबई की टीम बल्लेबाजी में भी कुछ कमाल नहीं कर सकी। पहले ही ओवर में आर्चर ने रोहित और रिकल्टन को रोके रखा जिससे दबाव बन गया। पहले ही ओवर में आर्चर ने रिकल्टन को आउट कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 10 रन ही आए थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज चार गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए। नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। सूर्यकुमार छह रन ही बना सके। संदीप ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा उसे परेशानी में डाल दिया।

    कप्तान पांड्या से उम्मीदें थीं जिन्हें रवि बिश्नोई ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर खत्म कर दिया। वह छह रन ही बना पाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने तिलक को भी आउट कर दिया जो 10 गेंदों पर 14 रन बना पाए। फिर आए शेरफाने रदरफर्ड ने दमदार बल्लेबाजी कर राजस्थान को परेशानी में डाला, लेकिन तुषार देशपांडे ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर उनको आउट कर मुंबई की हार लगभग पक्की कर दी। यहां से मुंबई की हार की महज औपचारिकता बाकी थी। रदरफर्ड के बाद मुंबई ने अपने तीन विकेट और खोए। राजस्थान उसे ऑल आउट हीं कर सकी, लेकिन जीत हासिल करने में सफल रही। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज ने अपनी ही टीम को दिखाया आईना, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी पर भी दिया बयान

    यह भी पढ़ें- 'चुपचाप अपना काम करो', अजिंक्य रहाणे के जलन वाले बयान पर वीरेंद्र सहवाग ने सुनाई खरी खोटी, सचिन-अमिताभ का दिया उदाहरण