'वो बहुत जरूरी हैं', शुभमन गिल की सफलता के पीछे रोहित शर्मा का हाथ? भारतीय कोच ने किया खुलासा
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें
-1781632892842_m.webp)
रोहित शर्मा
HighLights
बुधवार को खेला जाएगा दूसरा वनडे
इकाना स्टेडियम में होगी यह टक्कर
सीरीज जीतने पर टीम इंडिया की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला वनडे जीत चुकी भारतीय टीम की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। वहीं अफगान टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
रोहित शर्मा का सपोर्ट किया
मैच से पहले भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच उनका समर्थन किया। 39 साल के रोहित की फॉर्म में गिरावट आई है। उनकी उम्र, हाल ही में हुई हैमस्ट्रिंग की चोट और IPL में औसत प्रदर्शन की वजह से चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में वह 16 के स्कोर पर रन आउट हुए थे।
रोहित चैंपियन क्रिकेटर
साईराज ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित निश्चित रूप से एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं। मुझे लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने अनुभव से टीम को मजबूत बनाते हैं। न सिर्फ बैटिंग के मामले में, बल्कि उनकी लीडरशिप क्वालिटी का असर भी सभी खिलाड़ियों पर पड़ता है। इसमें शुभमन भी शामिल हैं। मुझे लगता है कि उनका टीम में होना बहुत जरूरी है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर मैच को समझते हैं और जानते हैं कि उनसे और टीम से क्या उम्मीद की जाती है।"
अभी खेलना शुरू किया हो
कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि वह हर मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिस तरह से वह मेहनत कर रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अभी-अभी खेलना शुरू किया हो।" बहुतुले ने केएल राहुल की भी तारीफ की। पहले वनडे में राहुल ने 19 गेंदों पर 39 रन ठोके थे। इससे पहले इकलौते टेस्ट में राहुल ने शतक लगाया था।
खबरें और भी
कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हालात और फॉर्मेट के हिसाब से बहुत तेजी से ढल जाते हैं, जैसा कि उन्होंने इन दो मैचों में साबित किया है।"
केएल राहुल की तारीफ की
गेंदबाजी कोच ने कहा, "मुझे बस ऐसा लगता है कि आप उसे किसी भी नंबर पर भेजें, वह आपके लिए अच्छा खेलेगा। वह स्थिति को समझते हैं, जानते हैं कि उस समय उसे क्या करने की जरूरत है, हालात के हिसाब से खुद को ढालते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह चाहे किसी भी नंबर पर बैटिंग करे या उसे जहां भी मौका मिले, वह टीम का एक अहम सदस्य होगा।"