IND vs AFG 2nd ODI Playing 11: शुभमन गिल का 'मास्टरप्लान'! सीरीज जीतने के लिए करेंगे बड़े बदलाव? रोहित पर टिकी निगाहें
धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चा ...और पढ़ें

दूसरी जीत पर भारत की नजर
HighLights
भारत ने 7 विकेट से जीता था पहला वनडे
बारिश के कारण 25-25 ओवर का हुआ मैच
लखनऊ में खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। 3 वनडे मैचों की सीरीज का यह दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरी और अफगान टीम की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्णायक मैच में शुभमन गिल किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
रोहित को बनाने होंगे रन
वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की बाट जोह रहे 39 साल के रोहित शर्मा को इस मैच में अपने आप को साबित करन होगा। पिछले मैच में वह 16 के स्कोर पर रन आउट हो गए थे। पिछले 5 वनडे में रोहित सिर्फ 1 अर्धशतक लगा पाए हैं।
ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ बचे हुए 2 वनडे उनके लिए किसी अवसर से कम नहीं हैं। दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच में 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए थे। वह इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी।
हर्ष दुबे-गुरनूर बरार पर निगाहें
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो इसमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल नजर आएंगे। राहुल ने पहले वनडे में 19 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए थे। वह मैच की स्थिति के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे।
खबरें और भी
पिछले मैच में डेब्यू करने वाले स्पिनर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में उनकी जगह लगभग पक्की नजर आती है। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी में उनका साथ दे सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा के रन आउट पर क्या बोले शुभमन गिल? गुरनूर बरार-हर्ष दुबे के डेब्यू पर बात की
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: शुभमन गिल की कप्तानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त