Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 1st ODI: शुभमन गिल की कप्‍तानी पारी, भारत ने अफगानिस्‍तान को दी करारी शिकस्‍त

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 10:16 PM (IST)

    शुभमन गिल (84) की कप्‍तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से मात दी ...और पढ़ें

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल

    HighLights

    1. रहमानुल्लाह गुरबाज ने धर्मशाला में जड़ा सबसे तेज शतक

    2. अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 195 का लक्ष्य 

    3. हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने डेब्‍यू मैच में लिए 3-3 विकेट लिए

    4. बारिश के कारण 25-25 ओवर का हुए पहला वनडे मुकाबला

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शुभमन गिल (84) की कप्‍तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से मात दी। बारिश के कारण मैच 25-25 ओवर का खेला गया।

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बाद भी 24.5 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई। 195 रन के लक्ष्‍य को टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया।

    बारिश के बाद बरसे रन

    धर्मशाला में दिन भर रिमझिम बारिश का दौर चला लेकिन सांझ (5:15 बजे टॉस, 5:45 बजे मैच शुरू) के वक्त एचपीसीए के मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैच शुरू हो गया। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सुबह से हो रही बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे 45 मिनट की देरी हुआ।

     

     

    गुरबाज ने लगाया श‍तक

    धर्मशाला के स्टेडियम में सबसे तेज अर्धशतक व शतक बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने नाम किया। 25 गेंद में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ा। वहीं 48 गेंदों में आठ चौके व आठ छक्कों की मदद से अपना शतक भी पूरा किया। धर्मशाला स्टेडियम में यह सबसे तेज शतक है। वहीं भारत के हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने डेब्‍यू मैच में लिए तीन-तीन विकेट लिए।

    खबरें और भी

     

     

    लड़खड़ाती पारी को बेहतर स्थिति में पहुंचा

    अफगानिस्तान के गुरबाज ने शनिवार को शानदार बल्लेबाजी का नजारा प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने 102 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान की लड़खड़ाती पारी को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के इस अनुभवी बल्लेबाज ने मैदान के चारों और शॉट्स लगाकर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।

    गुरबाज की ही बदौलत अफगानिस्तान ने 25 ओवर में भारत के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य रखा है। उनके अलावा शाहिदी ने 27 और ओमरजई ने 26 रन बनाए। टीम के अन्य कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे अधिक देर तक टिक न सका।

    गुरनूर ने की कसी हुई गेंदबाजी

    अफगानिस्तान के प्रारंभिक बल्लेबाज गुरबाज और इब्राहिम जादरान बल्लेबाजी करने उतरे। अर्शदीप के पहले ओवर में 11 रन आए। दोनों ही बल्लेबाज खुलकर खेलने के प्रयास में थे लेकिन दूसरे ओवर में गुरनूर बरार ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाकर जहां अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला विकेट लिया।

    वहीं अफगानिस्तान की बड़े स्कोर की उम्मीदों को भी झटका दे दे दिया। इस ओवर में बरार ने एक विकेट लेने के अलावा महज दो रन खर्च किए। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने अफगानों को एक और झटका देते हुए अटल को पगबाधा आउट कर दिया। इस तरह तीन ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 17 रन था। युवा गुरनूर ने दूसरे ओवर में भी कसी हुई शुरुआत की लेकिन अंतिम गेंद पर अफगानिस्तान के वरिष्ठ और अनुभवी बल्लेबाज गुरबाज ने छक्का जड़कर रन गति को तेज करने का सफल प्रयास किया।

    अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक

    गेंद, खिलाड़ी, बनाम, स्थान, साल

    • 48, रहमानुल्लाह गुरबाज, भारत, धर्मशाला, 2026
    • 72, मोहम्मद शहजाद, स्काटलैंड, एलोवे, 2010
    • 72, करीम सादिक, नीदरलैंड्स, शारजाह, 2012
    • 85, नवरोज मंगल, स्काटलैंड, शारजाह, 2013
    • 85, मोहम्मद शहजाद, आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019

    भारत के विरुद्ध सबसे तेज वनडे शतक

    गेंद, खिलाड़ी, टीम, स्थान, साल

    • 45, शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान, कानपुर, 2005
    • 48, रहमानुल्लाह गुरबाज, अफगानिस्तान, धर्मशाला, 2026
    • 57, जेम्स फाकनर, आस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013
    • 57, एबी डी विलियर्स, द अफ्रीका, मुंबई, 2015
    • 57, माइकल ब्रेसवेल, न्यूजीलैंड, हैदराबाद, 2023

    रन आउट हुए रोहित शर्मा

    195 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम को कप्‍तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि, 16 के स्‍कोर पर रोहित रन आउट हुए। इस दौरान उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन पूरे हुए। 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन (34) को राशिद खान ने बोल्‍ड किया। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्‍होंने 15 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए।

     

     

     

    सबसे कम पारियों में 16 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले ओपनर

    • 384: रोहित शर्मा*
    • 390: डेविड वार्नर
    • 392: ग्रीम स्मिथ
    • 393: वीरेंद्र सहवाग
    • 415: क्रिस गेल
    • 435: डेसमंड हेन्स
    • 449: सनथ जयसूर्या

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले ओपनर

    • 19298 - सनथ जयसूर्या
    • 18867 - क्रिस गेल
    • 18744 - डेविड वार्नर
    • 16950 - ग्रीम स्मिथ
    • 16120 - डेसमंड हेन्स
    • 16119 - वीरेंद्र सहवाग
    • 16000 - रोहित शर्मा
    • 15335 - सचिन तेंदुलकर

    भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर

    • 39 साल 044 दिन: रोहित शर्मा*
    • 39 साल 036 दिन: मोहिंदर अमरनाथ
    • 38 साल 329 दिन: सचिन तेंदुलकर
    • 38 साल 248 दिन: राहुल द्रविड़
    • 38 साल 118 दिन: सुनील गावस्कर
    • 38 साल 002 दिन: एमएस धोनी

    गिल ने बनाए 84 रन

    इस बीच शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने भारत को जीत दिला दी। गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 11 चौके और 2 छक्‍के लगाए। वहीं राहुल 19 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। 

    सबसे तेज 3000 वनडे रन (पारी)

    • 57- हाशिम अमला
    • 62- शुभमन गिल
    • 67- शाई होप
    • 67- फखर जमान
    • 67- इमाम-उल-हक
     
     
     

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: Rohit Sharma ने धर्मशाला में रचा इतिहास, वनडे में कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्‍यू, बड़े बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम