Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 1st ODI: गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्‍यू, बड़े बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 05:25 PM (IST)

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

    गुरनूर बरार और हर्ष दुबे

    गुरनूर बरार और हर्ष दुबे

    HighLights

    1. धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला

    2. गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    3. यशस्‍वी-कुलदीप को नहीं मिला मौका

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। ऐसे में ओवर्स में कटौती हुई और मैच को 25-25 ओवर का किया गया।

    भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया है। केएल राहुल ने दुबे को और शुभमन गिल ने बरार को डेब्‍यू कैप थमाई। भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 

    लिस्‍ट ए में दोनों का प्रदर्शन

    लिस्‍ट ए में हर्ष के प्रदर्शन की बात करें तो इस स्पिनर ने 30 मैच की 30 पारियों में 31 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.87 की और इकोनॉमी 4.71 की रही है। विदर्भ के इस गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 2 अर्धशतक की बदौलत 296 रन भी बनाए हैं। वहीं पंजाब के तेज गेंदबाज बरार ने 9 लिस्‍ट ए मैच में अब तक 12 शिकार किए हैं। 4/57 उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है।

     

     

    गिल ने टॉस के बाद क्‍या कहा

    शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। आसमान में थोड़े बादल हैं, इसलिए मुझे लगता है कि इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बारिश भी हो सकती है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। पिच की बात करें तो यह बहुत अच्छी लग रही है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए यह एक अच्छी पिच होगी। शुरुआती ओवरों में थोड़ी सीम मूवमेंट हो सकती है।"

    खबरें और भी

    गिल ने कहा, "इस सीरीज का मकसद अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाना और यह देखना है कि हमारे लिए क्या काम करता है। हम अब इतने ज्‍यादा वनडे नहीं खेलते। वर्ल्ड कप से पहले हम सिर्फ 15 से 20 वनडे खेल रहे हैं। इसलिए मकसद अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाना और अपनी ताकत को समझना है। अब जब यह 25-25 ओवर का मैच है, तो यह निश्चित रूप से बिल्कुल अलग तरह का खेल है। हम दो नए खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं। गुरनूर बरार और हर्ष दुबे आज अपना डेब्यू करेंगे। यशस्‍वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिली है।"

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

     

     

     

    अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

    भारतीय टीम

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI Live Score: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्‍यू

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नए प्रयोग कर सकती भारतीय टीम, बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के संकेत