IND vs AFG 1st ODI: Rohit Sharma ने धर्मशाला में रचा इतिहास, वनडे में कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। ...और पढ़ें
-1781355448169_m.webp)
रोहित शर्मा
HighLights
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत की ओर से 3 प्लेयर्स ने किया डेब्यू
भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। यह पहला मौका है जब दोनों टीम वनडे सीरीज खेल रही हैं। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई। जब मैच शुरू होने की उम्मीदें कम होने लगी थीं, तभी शाम करीब 5:00 बजे बारिश रुक गई।
ऐसे में 5:15 बजे टॉस हुआ और 5:45 बजे मैच शुरू हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने डेब्यू किया। इसी मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया।
अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए। उन्होंने इस मामले में मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर अमरनाथ ने 39 साल और 36 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे में खेलने वाले रोहित की उम्र 39 साल और 44 दिन है।
- 39 साल 044 दिन: रोहित शर्मा*
- 39 साल 036 दिन: मोहिंदर अमरनाथ
- 38 साल 329 दिन: सचिन तेंदुलकर
- 38 साल 248 दिन: राहुल द्रविड़
- 38 साल 118 दिन: सुनील गावस्कर
- 38 साल 002 दिन: एमएस धोनी
नोलन के नाम यह रिकॉर्ड
Presenting #TeamIndia's XI for the 1️⃣st #INDvAFG ODI 📝
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1tV4kwGpkK
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू, बड़े बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नए प्रयोग कर सकती भारतीय टीम, बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के संकेत