Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा के रन आउट पर क्‍या बोले शुभमन गिल? गुरनूर बरार-हर्ष दुबे के डेब्‍यू पर बात की

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 12:30 AM (IST)

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया। ...और पढ़ें

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मैच 

    2. रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगाया शतक

    3. गुरनूर बरार-हर्ष दुबे ने लिए 3-3 विकेट

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगान टीम रहमानुल्लाह गुरबाज (102) के शतक के बाद भी 194 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में ही मैच जीता लिया।

    बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। ऐसे में यह 25-25 ओवर का हुआ। भारत की ओर से शुभमन गिल (84) ने कप्‍तानी पारी खेली। रोहित शर्मा 16 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। मैच के बार गिल ने इस रन आउट पर बात की। साथ ही डेब्‍यू करने वाले गुरनूर बरार और हर्ष दुबे की तारीफ की।

    यह टी20 मैच जैसा था

    भारतीय कप्‍तान ने कहा, "यह एक तरह से T20 मैच जैसा था। मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से शुरुआत की, उसके बाद उन्होंने हमसे मैच छीन लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बैटिंग की। जिस तरह से उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की, वह कमाल का था। मुझे लगता है कि मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में हमने जिस तरह से वापसी की, वह शानदार था।"

    गिल ने कहा, "सच कहूं तो मुझे लगता है कि बैटिंग के लिए यह एक बेहतरीन विकेट था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, यहां तक कि जब हम बॉलिंग कर रहे थे तब भी स्पिनर्स को थोड़ी ग्रिप मिल रही थी। जब वे बॉलिंग कर रहे थे, तो बॉल बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी।"

    खबरें और भी

    रन आउट पर बोले गिल

    रन-आउट के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, "उन्होंने रीप्ले देखा और कहा कि सब ठीक है। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले T20 मैच में भी वह रन-आउट हो गए थे।" रन आउट होने के बाद रोहित काफी नाखुश नजर आए। वह गिल की तरफ देखे बिना ही पवेलियन लौट गए।

    डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बारे में गिल ने कहा, "शुरुआत में गुरनूर बरार ने जिस तरह से गेंदबाजी की शानदार पेस, गेंद को स्विंग कराना और लगातार अच्छी लेंथ पर गेंद डालना सब कमाल का था। हर्ष ने भी अच्छा किया। पहले ओवर में भले ही उन्होंने 16-17 रन दिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की, खुद पर भरोसा रखा और गेंद को ऊपर डालते रहे, वह बहुत प्रभावशाली था।"

    गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि वनडे मैचों में मिडिल ओवर्स बहुत अहम होते हैं। अगर एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हम मिडिल ओवर्स में दबाव बनाए रखें और मौके बनाते रहें और बैटिंग करते समय भी स्ट्राइक रोटेट करते रहें और बिना ज्‍यादा विकेट गंवाए 6-6.5 के अच्छे रन रेट से खेलते रहें, तो डेथ ओवर्स के लिए गेम को अच्छी तरह सेट किया जा सकता है। टीम मीटिंग्स में हम इन्हीं अहम बातों पर चर्चा करते हैं कि बॉलिंग ग्रुप के तौर पर मिडिल ओवर्स में मौके कैसे बनाए जाएं और बैटिंग करते समय तेजी से रन कैसे बनाए जाएं।"

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: शुभमन गिल की कप्‍तानी पारी, भारत ने अफगानिस्‍तान को दी करारी शिकस्‍त