'मैं बेबस और घबराया हुआ था...,' भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान डरे हुए थे रोहित शर्मा; हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि वे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते हैं, तो घबरा जाते हैं। रोहित ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान द ...और पढ़ें

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा
HighLights
रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के दौरान होती है घबराहट
रोहित ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर किया खुलासा
विराट कोहली का भी रोहित ने किया जिक्र
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोहित ने हाल ही में आईसीसी से बात करते हुए भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों को लेकर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 को लेकर बड़ा खुलासा किया, जो मैच लीग स्टेज में खेला गया था।
रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले गए मुकाबले पर भी चर्चा की और बताया कि उस मैच के दौरान वे घबराए हुए थे। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान ने जिन दो मुकाबलों की बात की, वो बेहद करीबी रहे थे। 2022 में विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। रोहित ने कोहली की उस पारी को भी याद किया।
रोहित शर्मा का भारत-पाकिस्तान मैच पर बयान
रोहित शर्मा ने आईसीसी को बताया, "पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पसंदीदा मेरा मैच टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल था। उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। उसी टूर्नामेंट में हमने पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज में एक मैच खेला था, जिसका फैसला बॉल-आउट के जरिए हुआ था। इसलिए वर्ल्ड कप 2007 विश्व कप के दोनों मैच खास थे।"
टी20 वर्ल्ड कप 2022 को किया याद
रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले को याद करते हुए कहा, "मैं ड्रेसिंग रूम था। मैं बाहर आया और घबरा गया फिर वापस अंदर चला गया। अगर कोई मैच इतना करीबी होता है, खासकर जब आप मैदान से बाहर और आप जानते हैं कि कुछ नहीं कर सकते हैं, तो मुझे ऐसे समय में बेबसी महसूस हुई। जब आप मैच को देख रहे होते हैं और उसको लेकर कुछ नहीं कर सकते हैं, तो सच में बेबसी महसूस होती है। कोहली ने वहां पर शानदार खेल दिखाया और ये मैच खास था क्योंकि हम जीतने की स्थिति में बिल्कुल नहीं थे।"
खबरें और भी
रोहित को हमेशा होती है घबराहट
रोहित ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, "मैंने भारत के लिए 160 टी20 मैच खेले लेकिन मुझे एक भी मैच याद नहीं है, जब मैं घबराया हुआ नहीं था। मैं हर मैच में घबरा जाता हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं बल्ला लेकर मैदान पर उतरता हूं, तो ये घबराहट कभी दूर होगी। इस घबराहट का मतलब ये होता है कि आप मैदान पर उतरना चाहते हैं, खेलना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।"