'दुखी मत हो भाई...', रोहित शर्मा की जादू की झप्पी और वो 4 शब्द, जिसने बदल दिया Sanju Samson का वर्ल्ड कप सफर
Rohit Sharma advice Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में जब र ...और पढ़ें
-1772522519295_m.webp)
रोहित शर्मा की जादू की झप्पी और वो 4 शब्द, जिसने बदल दिया Sanju Samson का वर्ल्ड कप सफर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, तो ये केवल एक शानदार वापसी नहीं थी। यह उस वादे की जीत थी जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किया गया था। ये कहानी है धैर्य, विश्वास और एक कप्तान के भरोसे की।
Sanju Samson जब प्लेइंग-11 से हुए बाहर
एक साल से ज्यादा समय तक भारत की पहली पसंद टी20 ओपनर रहने के बावजूद, संजू सैमसन को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। ईशान किशन की बेहतरीन फॉर्म के कारण संजू को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। एक खिलाड़ी के लिए यह मानसिक रूप से कठिन समय था, लेकिन तभी कप्तान रोहित शर्मा उनके पास आए।
रोहित के वो 4 जादुई शब्द
आईसीसी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि मैच से पहले रोहित ने संजू के कंधे पर हाथ रखा और बड़े भाई की तरह उन्हें गले लगाकर कहा, "कैसा है? दुखी मत हो भाई। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, कभी भी मौका आ सकता है।"
रोहित के ये चार शब्द- 'दुखी मत हो भाई'। संजू के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुए। कप्तान का ये भरोसा जल्द ही हकीकत में बदल गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद टीम में बदलाव की गुंजाइश बनी और संजू की वापसी हुई।
खबरें और भी
मुश्किल दौर से ऐतिहासिक पारी तक
संजू का सफर आसान नहीं था। एशिया कप में बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजे जाने से उनकी लय बिगड़ी, फिर न्यूजीलैंड सीरीज में (10, 6, 0, 24 और 6 रन) खराब फॉर्म के कारण उनकी आलोचना हुई। लेकिन संजू ने हार नहीं मानी। उन्होंने डगआउट में बैठकर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से सीखा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का सबसे सफल रन चेज था। मैच के बाद संजू ने कहा,
"पिछले 10-12 वर्षों से आईपीएल और भारतीय टीम के साथ रहते हुए मैंने हमेशा खेला नहीं, लेकिन डगआउट से विराट और रोहित जैसे दिग्गजों को बारीकी से देखा और सीखा। यह देखना बहुत महत्वपूर्ण था कि वे दबाव में क्या करते हैं।"
अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर
वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। ये वही मैदान है जहां संजू इस टूर्नामेंट के पहले मैच में बाउंड्री के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, और अब वे टीम के सबसे बड़े मैच विनर बनकर वहां उतरेंगे।