Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम्हें मौका जरूर...,' टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद निराश हो गए थे संजू सैमसन; रोहित शर्मा ने वापसी की दी थी गारंटी

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

    संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरूआती मुकाबलों से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद वे निराश हो गए थे और रोहित शर्मा ने उन्हें मौका मिलने की बात क ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-संजू सैमसन

    रोहित शर्मा-संजू सैमसन

    HighLights

    1. संजू सैमसन को शुरूआती मैचों में नहीं मिला था मौका

    2. रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

    3. संजू सैमसन हो गए थे निराश

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने संजू सैमसन के साथ अपने चैट के बारे में खुलासा किया है। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए लगातार दो पारियों में शानदार बैटिंग की और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वे 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन उस टूर्नामेंट में सैमसन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। 2026 में भी संजू के लिए शुरूआत वैसी ही रही थी।

    सैमसन को विश्व कप की शुरूआत में मौका नहीं मिल रहा था। इससे पहले वे टीम इंडिया के लिए लागतार खेल रहे थे। ऐसे में रोहित ने संजू को निराश होते हुए देखा और मैसेज किया। रोहित ने संजू को निराश नहीं होने की बात कही। यही नहीं हिटमैन ने विकेटकीपर बल्लेबाज को ये भी विश्वास दिलाया कि ये एक लंबा टूर्नामेंट है और उन्हें मौका मिल सकता है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर होने का दर्द रोहित से बेहतर शायद ही कोई जान सकता है, क्योंकि उन्हें 2011 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में शर्मा ने संजू को निराश देखकर उनसे बात की।

    रोहित शर्मा ने संजू सैमसन से की बात

    रोहित शर्मा हाल ही में आईसीसी से बात करते हुए बताया, "मैंने संजू से कहा कि दुखी मत हो भाई। यह एक लंबा टूर्नामेंट है और कभी भी मौका मिल सकता है। मैं कभी-कभी खिलाड़ियों की भावनाओं को भांप लेता हूं। मैं खुद भी ऐसी स्थिति से गुजर चुका हूं। मैं इस तरह के टूर्नामेंट में होता हूं और मुझे मौके नहीं मिलते हैं, तो ध्यान केंद्रित करना और सही चीजें करने की कोशिश करना महत्वपूर्ण होता है। मौके न मिलने की वजह से निराश होना, सही नहीं है और मैंने उसके साथ यही महसूस किया।"

    पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "संजू पहले भारत के लिए लगातार खेल रहे थे और वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। मैं उसे बताना चाहता था कि ये एक लंबा टूर्नामेंट है और अतीत में भी अजीबोगरीब चीजें हुई हैं इसलिए मैंने उसे आश्वस्त किया कि मौका जरूर मिलेगा। इसके बाद ऐसा ही हुआ, उसे ऐसे मैच में मौका मिला, जो भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण था और उसे अच्छा प्रदर्शन भी किया।"

    खबरें और भी

    संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

    संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। भारत के लिए ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह था क्योंकि अगर हार मिलती, तो भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो जाती। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 89 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल से पहले पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर की बड़ी भविष्‍यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी

    यह भी पढ़ें- India vs New Zealand Final: अब बस बहुत हुआ! Abhishek Sharma पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- फाइनल से करो बाहर