India vs New Zealand Final: अब बस बहुत हुआ! Abhishek Sharma पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- फाइनल से करो बाहर
Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप फाइनल के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का सुझाव ...और पढ़ें

Sunil Gavaskar ने बताया क्यों अभिषेक शर्मा को किया जाए ड्रॉप?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma Dropped: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 WC 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेला जाना है।
गावस्कर ने बताया क्यों अभिषेक शर्मा को किया जाए ड्रॉप?
दरअसल, 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे गावस्कर का कहना है कि अभिषेक शर्मा अब तक अपनी गलतियों से सबक नहीं ले पाए हैं और लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। 25 वर्षीय बल्लेबाज़ इस टूर्नामेंट में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में उन्होंने अब तक सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत महज 12.71 का रहा है। और उन्होंने कहा अगर सुपर-8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक हटा दिया जाए तो उनके आंकड़े और भी खराब दिखाई देते हैं। इस टूर्नामेंट में वह तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, जबकि चार बार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपना विकेट गंवा चुके हैं।
अभिषेक की एक और बड़ी समस्या यह रही है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव नहीं किया। वह शुरुआत से ही आक्रामक खेलने की कोशिश करते हैं और इसी जल्दबाजी में अपना विकेट गंवा देते हैं। सेमीफाइनल में भी यही देखने को मिला, जब इंग्लैंड के स्पिनर विल जैक्स ने उन्हें जाल में फंसाया। अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए।
खबरें और भी
गावस्कर ने साथ ये भी कहा,
यह फैसला आसान नहीं है। अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने अपने आउट होने के तरीकों से कुछ नहीं सीखा है। गेंदबाज लगातार उसी जगह गेंद डाल रहे हैं जहां उनके हाथों को खेलने के लिए जगह नहीं मिलती और वह वहीं आउट हो रहे हैं। मेरी चिंता यह है कि या तो उन्होंने अभी तक अपनी रणनीति नहीं बदली है या फिर वह ऐसा कर नहीं पा रहे हैं
सुनील गावस्कर
‘ईशान किशन को मिले ओपनिंग की जिम्मेदारी’
गावस्कर का मानना है कि फाइनल मुकाबले में टीम मैनेजमेंट को बदलाव करते हुए रिंकू सिंह को टीम में शामिल करना चाहिए। उनके अनुसार ईशान किशन को संजू सेमसन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करें और रिंकू सिंह को टीम में जगह मिले। रिंकू के अंदर आत्मविश्वास है। आगे उन्होंने कहा आपने शायद उनके शरीर पर ‘God’s Plan’ का टैटू देखा होगा और कई बार ऐसे खिलाड़ियों के साथ चीजें अपने आप सही हो जाती हैं।”
वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप को मौका?
अभिषेक शर्मा के अलावा भारतीय टीम मैनेजमेंट को वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी फैसला करना पड़ सकता है। सुपर-8 चरण की शुरुआत से ही उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने चार ओवरों में 60 से ज्यादा रन लुटा दिए थे।
ऐसे में गावस्कर का मानना है कि टीम कुलदीप यादव को मौका देने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा, “मैं एक और बदलाव के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने के बारे में सोचूंगा। वरुण चक्रवर्ती का आत्मविश्वास इस समय टूटा हुआ नजर आ रहा है। सुपर-8 में मजबूत टीमों के खिलाफ वह काफी रन दे रहे हैं। अहमदाबाद जैसे बड़े मैदान पर कुलदीप यादव अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि वह सपाट पिच पर भी गेंद को टर्न करा सकते हैं।”
अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ मैदान में उतरने का फैसला करता है।
यह भी पढ़ें- संजू या सूर्या नहीं, सुनील गावस्कर ने दो खिलाड़ियों के बताए नाम जो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मचा सकते हैं तबाही
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले Sunil Gavaskar की बड़ी चेतावनी, टीम इंडिया को दी ये खास नसीहत