Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले Sunil Gavaskar की बड़ी चेतावनी, टीम इंडिया को दी ये खास नसीहत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 11:03 AM (IST)

    दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम को अहम सलाह दी है। उनका मानना है कि भारत को अपन ...और पढ़ें

    Sunil Gavaskar ने भारतीय टीम को दी अहम सलाह

    Sunil Gavaskar ने भारतीय टीम को दी अहम सलाह

    HighLights

    1. सुपर-8 में अपने पहले मैच में भारत को मिली थी करारी शिकस्त

    2. भारतीय टीम का अगला मैच जिम्बाब्वे से होना है

    3. भारतीय टीम को सुनील गावस्कर ने दी काम की सलाह

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच से सबक लेकर अपने अहंकार का त्याग करना चाहिए और अति आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए।

    Sunil Gavaskar ने भारतीय टीम को दी अहम सलाह

    दरअसल, गावस्कर ने जियो स्टार से कहा कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी-20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता।

    इसके अलावा उन्होंने कहा, 

    मैं अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में वापस लेने के बारे में सोचूंगा। खास जिम्बाब्वे की टीम में ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज न होने को ध्यान में रखते हुए। आप उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह ला सकते हैं। अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और आप ऐसे खिलाड़ी को बदलना नहीं चाहेंगे जो इतनी अच्छी लय में हो। तो शायद टीम कोई बदलाव न करें और उसी टीम के साथ जाए।

    -

    सुनील गावस्कर

    भारतीय टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच ग्रुप स्टेज के रहे, जबकि एक मैच सुपर-8 स्टेज का रहा। ग्रुप-स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर भारत ने जीत हासिल की, लेकिन सुपर-8 में अपने पहले मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत का सामना जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को होना है, जिसमें जीत हासिल करना टीम के लिए बेहद जरूरी होगा।

    खबरें और भी

    किस टीम का है कितना नेट रन रेट? (सुपर-8 ग्रुप-1)

    वेस्टइंडीज : +5.350
    साउथ अफ्रीका : +3.800
    भारत : -3.800
    जिम्बाब्वे : -5.350

    सुपर 8 ग्रुप-2

    इंग्लैंड: +2.550
    पाकिस्तान: 0.000
    न्यूजीलैंड:0.000
    श्रीलंका: -2.550

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final Scenario: 4 टीमें , जो टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस में है सबसे आगे, भारत-पाकिस्तान का क्या हाल?

    यह भी पढ़ें- Sanju Samson का होगा कमबैक? अभिषेक और तिलक के फ्लॉप होने के बाद कोच ने दिए बदलाव के संकेत