Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम की सफलता दो खिलाड़‍ियों पर होगी निर्भर, Rohit Sharma ने किया खुलासा

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम को 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाने वाले कप्‍तान रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में भार ...और पढ़ें

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत की सफलता की कुंजी होंगे।

    रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में वेस्टइंडीज व अमेरिका में खेले गए विश्व कप में ट्रॉफी जीती थी और इस बार वह अपने घर पर ट्रॉफी जीतने उतरेगा।

    रोह‍ित शर्मा ने क्‍या कहा

    रोहित ने जियो हाटस्टार से कहा, 'जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों का साथ में होना हमारे लिए बहुत सकारात्मक है क्योंकि दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर है और शुरुआती विकेट लेता है। वह नई गेंद से और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करता है। मैच में शुरुआत व अंत में बहुत महत्वपूर्ण है और वह दोनों में मजबूत है।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'अर्शदीप नई गेंद को स्विंग कराके बाएं हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप में कैच आउट करा सकता है और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के पैड को निशाना बना सकता है। नई गेंद के गेंदबाजों के लिए यह कौशल काफी अहम है। वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करता है और यही वजह है कि वह पहला ओवर डालता है।'

    फाइनल को किया याद

    रोहित ने कहा कि टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध उसने (अर्शदीप सिंह) शानदार गेंदबाजी की। मुझे अभी भी याद है कि क्विंटन डी कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया और 19वें ओवर में दो या तीन रन ही दिये, जिससे दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गई। वह टी-20 विश्व कप में भी अहम साबित होगा।

    हार्दिक की भूमिका अहम

    यह भी पढ़ें- 'घर से टी20 विश्व कप देखना थोड़ा अजीब लगेगा', चैंपियन कप्‍तान रोहित शर्मा ने पहली बार बयां किया अपने दिल का हाल

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऐसे तो ODI World Cup 2027 नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा? वनडे सीरीज में बुरी तरह फेल हुए

    क्‍या भारत टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपने खिताब की रक्षा कर पाएगा?

    हार्दिक जब भी टीम में होता है तो उसकी भूमिका बड़ी होती है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता से खेलता है। टीम दबाव में होती है तब उसकी बल्लेबाजी अहम होती है। अगर 15 या 16 ओवर में हमारा स्कोर 160 है और हार्दिक क्रीज पर है तो वह 210 या 220 तक ले जा सकता है । हमारे चार विकेट भी 50 रन पर गिरे हों तो वह पारी को संभाल सकता है।

    -

    रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय कप्‍तान

    खबरें और भी