Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा-विराट कोहली को 2027 वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका? BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी, दिया सबसे बड़ा अपडेट

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 05:03 PM (IST)

    BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के प्‍लान पर सार्वजनिक रूप से बात करने से इनकार कर दिया है। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा और विराट कोहली

    रोहित शर्मा और विराट कोहली

    HighLights

    1. अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे रोहित

    2. विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं

    3. इसके बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा भारत

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के प्‍लान पर सार्वजनिक रूप से बात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम के लॉन्‍ग टर्म रोडमैप के बारे में बातचीत एक अंदरूनी मामला है। उनका ये बयान ऐसे समय में आया, जब इस बात पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले विश्‍व कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

    कोहली और रोहित के भविष्य पर चर्चा

    जब से भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, तब से कोहली और रोहित का भविष्य चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले ODI क्रिकेट खेलना जारी रखने की इच्छा जताई है। PTI से बात करते हुए सैकिया ने साफ किया कि टीम की योजना और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन इसका मकसद इसे सार्वजनिक करना नहीं है।

    कई लोग लेते फैसले

    सैकिया ने कहा, "हमारी टीम बहुत अच्छी तरह से संगठित है और हमारे पास कई एक्सपर्ट्स हैं। सभी स्टेकहोल्डर्स को इसमें शामिल किया जाता है। जो भी फैसले लिए जाते हैं, उनमें क्रिकेट कमेटी, सेलेक्टर्स और सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच और संबंधित खिलाड़ियों समेत सभी स्टेकहोल्डर्स शामिल होते हैं। लगातार बातचीत होती रहती है। इसलिए, हमें बातचीत के लिए किसी खास सेशन की जरूरत नहीं है। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।"

    रोहित-कोहली ने जताई इच्‍छा

    इन दिनों 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों में सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि रोहित और कोहली दोनों ने कई बार कहा है कि वे यह टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं। चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने भविष्य की टीम के गठन को लेकर कोई भी पक्का वादा करने से परहेज किया है।

    खबरें और भी

    जनता के सामने कुछ भी बताना चाहिए

    सैकिया का मानना है कि टीम बनाने और खिलाड़ियों के मैनेजमेंट से जुड़ी चर्चाएं बोर्डरूम तक ही सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मुझे मीडिया या जनता के सामने कुछ भी बताना चाहिए क्योंकि ये रणनीतिक चर्चाएं हैं। मुझे मीडिया के सामने इनके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है। दूसरी बात, ये ऐसे मामले हैं जो बोर्डरूम के अंदर ही रहने चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI: Rohit Sharma ने दूसरे वनडे में किया बड़ा कारनामा, भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शुमार हुए 'हिटमैन'

    यह भी पढ़ें- 'वो बहुत जरूरी हैं', शुभमन गिल की सफलता के पीछे रोहित शर्मा का हाथ? भारतीय कोच ने किया खुलासा