Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs GT: 'खम्मा घणी...' Shubman Gill की पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाई आग; गुजरात की जीत पर राजस्थान को यूं चिढ़ाया

    Updated: Sun, 10 May 2026 12:29 PM (IST)

    कप्तान शुभमन गिल ने मैच जीतने के बाद अपने सोशल मीडिया पर 'पिंक सिटी, ब्लू रिजल्ट' लिखकर राजस्थान को ट्रोल किया। ...और पढ़ें

    RR vs GT: कप्तान गिल ने राजस्थान को किया ट्रोल

    RR vs GT: कप्तान गिल ने राजस्थान को किया ट्रोल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Post: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर सीजन की अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। जीटी टीम के कप्तान मैच के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जीत का जश्न मनाने से पीछे नहीं रहे। इस बार भी गिल ने जीत हासिल करने के बाद विपक्षी टीम को ट्रोल करने का मौका नहीं गंवाया। गिल ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी और स्पिनर राशिद खान की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ही अपनी उंगली से कान बंद करते हुए सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। 

    Shubman Gill ने राजस्थान को चिढ़ाया

    दरअसल, शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, पिंक सिटी, ब्लू रिजल्ट। खम्मा घणी। गिल का ये पोस्ट माना जा रहा है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का मजाक उड़ाते हुए शेयर किया है।

    अगर बात करें मैच की तो गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया था। गिल ने 84 रन और ओपनर साई सुदर्शन ने 55 रन की पारी खेली थी। दोनों के बीच 118 रन की ओपनिंग साझेदारी भी बनी।

    कप्तान गिल ने 30 गेंदों में अपनी चौथी अर्धशतकीय पारी बनाई, जिससे राजस्थान की बॉलिंग अटैक को पावरप्ले में ही झकझोर दिया। साई, जो इस सीजन पहले ही सेंचुरी जड़ चुके हैं, उन्होंने यश राज पुंजा का शिकार बनने से पहले 55 रन बनाए। अंत में वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने गुजरात को 200 रन का आंकड़ा पार कराने में मदद की। सुंदर ने 20 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के, जबकि तेवतिया ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाए।

    राजस्थान की टीम की ओर से रन चेज करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए और वैभव के आउट होते ही गुजरात के बॉलर्स ने ग्रिप पकड़ी। राशिद खान ने 33 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लेकर आरआर के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त किया। रबाडा ने दो, जबकि जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए, जिसके बाद आरआर की टीम 152 रन पर सिमट गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Video: आशीष नेहरा बने असली 'गेम चेंजर', वैभव के जाल में फंसने से पहले सिराज को किया था इशारा

    यह भी पढ़ें- RR vs GT: 'ज्यादा दिमाग नहीं लगाया...', बतौर कप्तान पहला मैच हारने के बाद बोले Yashasvi Jaiswal; जोफ्रा आर्चर का किया बचाव