Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Video: आशीष नेहरा बने असली 'गेम चेंजर', वैभव के जाल में फंसने से पहले सिराज को किया था इशारा

    Updated: Sun, 10 May 2026 11:39 AM (IST)

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी वैभव सूर्यवंशी की एक बड़ी कमजोरी सामने आई। इसका फायदा गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने उठाया और फिर सिराज को उनका विकेट म ...और पढ़ें

    RR vs GT: आशीष नेहरा का मास्टरस्ट्रोक, सिराज ने वैभव का किया शिकार

    RR vs GT: आशीष नेहरा का मास्टरस्ट्रोक, सिराज ने वैभव का किया शिकार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ashish Nehra Master Stroke Mohammed Siraj Removed Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 52वें मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी क्लास दिखाई। शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात के खिलाफ 15 साल के तूफानी बैटर ने 16 गेंद पर 36 रन ठोके। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की गेंद पर उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की। उसके बाद गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने बाउंड्री के बाहर से एक ऐसी चाल चली कि वैभव की बड़ी कमजोरी सबके सामने खुलकर आई। 

    जीटी के कोच आशीष नेहरा ने बाउंड्री लाइन से मोहम्मद सिराज को एक खास रणनीति का इशारा किया, जिसके चलते विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन लौटना पड़ा।

    आशीष नेहरा का मास्टरस्ट्रोक

    मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को खूब परेशान कर रखा था। सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल रन बटोर रहे थे, बल्कि गुजरात के हाथ से मैच भी छीन रहे थे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अकेले दम पर गुजरात द्वारा मिले लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। इस दौरान डगआउट के पास खड़े आशीष नेहरा ने एक इशारा किया।

    उन्होंने सिराज, जो अपना नया ओवर शुरू करने जा रहे थे, उनसे दिमाग लगाने की बात कही और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी दोहराया कि नेहरा कहना चाह रहे हैं कि सिराज से कि दिमाग लगा ले या फिर बाउंसर डाल ले। अगली ही गेंद सिराज ने शॉर्ट पिच बाउंसर डाली और वैभव सूर्यवंशी इस जाल में फंस गए और गलत शॉट खेल बैठे। गेंद सीधे फील्डर अरशद खान के हाथों में गई और राजस्थान की सबसे बड़ी उम्मीद पर पानी फिर गया।

    जैसे ही वैभव का विकेट गिरा, कैमरमैन ने तुरंत आशीष नेहरा की ओर रुख किया, जो मुस्कुराते हुए अपने प्लान की सफलता का जश्न मना रहे थे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेहरा का ये मैच का 'टर्निंग प्वाइंट' साबित हुआ। 

    खबरें और भी