SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने का फिन एलन ने खोला राज, टीम इंडिया से जोड़ा कनेक्शन
फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने अपनी सेंचुरी का कनेक्शन टीम इंडिया के साथ जोड़ा है। ...और पढ़ें

फिन एलन का बयान
HighLights
फिन एलन का साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक
न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई जगह
फिन एलन ने भारत के साथ जोड़ा कनेक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फिन एलन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुकाबले में 33 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके बाद एलन ने खुलासा किया कैसे भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज ने उनकी मदद की। कीवी टीम ने विश्व कप से ठीक पहले भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। एलन ने भी उसी सीरीज का जिक्र किया है।
सेमीफाइनल में एलन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। एलन की पारी का ही नतीजा था कि कीवी टीम ने मुकाबले में आसानी से जीत हासिल की। युवा बल्लेबाज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने अपनी इस पारी का श्रेय साथी खिलाड़ी टिम सीफर्ट को भी दिया है, जिन्होंने मैच में अर्धशतक लगाया।
टिम सीफर्ट को दिया श्रेय
एलन ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, "हम बस अच्छी स्थिति में आना चाहते थे और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। हम सीधे बल्ले से शॉट खेलकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहते थे। मुझे लगता है कि जब टिम सीफर्ट दूसरी तरफ खेल रहे होते हैं, तो मेरे लिए चीजें आसान हो जाती हैं। मैं उसे देखता हूं और स्ट्राइक देने की कोशिश करता हूं। मेरे एरिया में जब गेंद आती है, तो उसे मैं हिट करने की कोशिश करता हूं।"
एलन का मानना है कि इस मुकाबले से उन्हें काफी सकारात्मक चीजें मिली हैं। वे इस छोटे से पल का जश्न मना सकते हैं लेकिन फाइनल में जीत हासिल करना उनके लिए सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। एलन का कहना है कि वे अब फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं और उसे जीतना चाहते हैं।
खबरें और भी
भारत से जोड़ा कनेक्शन
एलन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि विकेट कैसे खेलेगा, इसका अंदाजा लगाने के लिए ट्रेनिंग की बहुत जरूरत होती है। हम यहां पर आ रहे थे और काली मिट्टी पर हमारी टीम ने काफी मैच खेले थे। इससे पहले भारत के साथ सीरीज हुई थी, तो उससे अच्छी जानकारी मिली थी। इससे पता चलता है कि हमारे लिए वो सीरीज कितनी महत्वपूर्ण थी।"