Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे गर्व है अपनी टीम....,' साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बावजूद खुश हैं सिकंदर रजा? बताई सबसे बड़ी कामयाबी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:44 PM (IST)

    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को अपनी टीम पर गर्व है। उनका मानना है कि टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई और लगातार शानदार खेल दिखाया। उन्होंने टीम के सुधार ...और पढ़ें

    सिकंदर रजा का बयान

    सिकंदर रजा का बयान

    HighLights

    1. जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार

    2. सिकंदर रजा को टीम पर गर्व

    3. सुपर-8 में एक भी मैच नहीं जीत सकी जिम्बाब्वे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया। रजा ने अपनी टीम पर गर्व किया और बताया कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उनके लिए क्वालीफायर न खेलना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराया और फिर श्रीलंका को भी मात दी। सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि, वे सुपर-8 में एक भी मैच नहीं जीत सके लेकिन रजा को इसके बाद भी अपनी टीम पर गर्व है।

    सिकंदर रजा ने को टीम पर गर्व

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सिकंदर रजा ने कहा, "सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना बहुत ही अच्छा था। क्वालीफायर के बिना अगले वर्ल्ड कप में खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। सुपर-8 में हम कई सारे मैच हारे हैं लेकिन मुझे ये विश्वास है कि हमने बहुत कुछ सीखा है। पहले मैच के बाद हम बेहतर हुए, दूसरे मैच के बाद और भी बेहतर हुए। मैं अपनी टीम को देखता हूं, तो एक कप्तान के तौर पर इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता। मुझे इन लड़कों पर बहुत गर्व है।"

    रजा ने आगे कहा, "एक कप्तान के तौर पर मुझे इन लड़कों पर बहुत गर्व है क्योंकि हम हर मैच में बेहतर होते गए हैं। उम्मीद है कि अगर हम अगले टूर्नामेंट में आएंगे, तो और बेहतर खेल दिखाएंगे। मुझे लगता है कि हम यहां अच्छा कर रहे हैं और हमने अपने देश के लोगों में उम्मीद जगा दी है। मुझे लगता है कि माता-पिता को अपने बच्चों को क्रिकेट खेलने की अनुमति देंगे ताकि हम और भी अच्छी टीम बन सकें। जिम्बाब्वे को सबसे पहले खिलाड़ियों को समूह को बेहतर बनाना है।"

    खबरें और भी

    जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर

    जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सफर की शुरूआत ओमान के खिलाफ की थी। इस मुकाबले में उन्होंने 8 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से और श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ अपने ग्रुप में टॉप कर सुपर-8 में जगह बनाई। सुपर-8 में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले मैच में 107 रनों से हार मिली फिर भारत ने 72 रनों से हराया और अंत में साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत, कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

    यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका ने शान से ली सेमीफाइनल में एंट्री, जिम्‍बाब्‍वे को रौंदकर सुपर-8 में लगाई जीत की हैट्रिक