'जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व...', बेटे Arjun Tendulkar के लिए पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट
बेटे Arjun Tendulkar के प्रदर्शन से खुश होकर, पिता Sachin Tendulkar ने आधी रात को एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अर्जुन के धैर्य और ...और पढ़ें

Sachin Tendulkar ने बेटे Arjun Tendulkar के लिए खोला दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar LSG Debut: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी मैच में युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका दिया। अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एलएसजी के लिए डेब्यू किया और 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 36 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया।
अर्जुन ने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। बेटे अर्जुन के इस दमदार प्रदर्शन को देख पिता सचिन तेंदुलकर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सचिन (Sachin Post for Arjun) खुद को रोक नहीं पाए और आधी रात को एक्स पर अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट लिख डाला, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Sachin Tendulkar का अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट
दरअसल, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक्स पर बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए दिल खोलते हुए लिखा,
"शाबाश, अर्जुन। इस पूरे सीजन में तुमने जिस तरह खुद को संभाला, अपनी काबिलियत पर हमेशा भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप मेहनत की और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक रहे, उस पर गर्व है। क्रिकेट जितना हुनर की परीक्षा लेता है, उतना ही धैर्य की भी, और आज तुमने दोनों को बखूबी निभाया। अपने पैर जमीन पर रखना और हमेशा की तरह खेल से प्यार करते रहना। हमेशा आपके लिए मेरा प्यार रहेगा।"
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
आखिरी मैच में भी लखनऊ को निराशा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच में टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जोश इंग्लिश और आयुष बडोनी की दमदार बैटिंग के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम ने पारी की पहली गेंद पर प्रियांश आर्य का विकेट गंवाया। हालांकि, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर ने सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई, जिससे पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है।