LSG vs PBKS: अर्जुन तेंदुलकर का आखिरकार हो गया डेब्यू, आखिरी मैच में लखनऊ ने दे दिया मौका
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में पहली बार खेलने का मौका मिला है। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में शाम ...और पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिला है। उन्हें सीजन के दौरान अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन सीजन के आखिरी मैच में उन्हें मौका मिला है। अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उनकी टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। एलएसजी पिछले कुछ मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा रही है और इसी कड़ी में तेंदुलकर को भी शामिल किया गया है। अर्जुन इस मुकाबले के जरिए लखनऊ के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले वे मुंबई के लिए खेल चुके हैं।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू
अर्जुन को लखनऊ के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। वे इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना पदार्पण कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला है, जहां आईपीएल का उनका डेब्यू हुआ था। तेंदलुकर को आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, अब तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आईपीएल में अब तक 6 मैच खेले हैं और 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा बल्ले से 13 रन निकले हैं।
मिचेल मार्श बाहर
लखनऊ को पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा। लखनऊ के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले मिचेल मार्श मुकाबले से बाहर हो गए। लखनऊ ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। मार्श की जगह अर्शिन कुलकर्णी को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा तेंदुलकर को मौका मिला।
खबरें और भी
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से टेस्ट की ट्रेनिंग ले रहे थे रचिन रविंद्र, IPL 2026 छोड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- कोहली को आक्रामक शैली बनाए रखने में आनंद आता है, ट्रेविस हेड से विवाद के बाद विराट को मिला इस दिग्गज का साथ