Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'टीम इंडिया ने सोचा ये पिकनिक है', भारत की हार के बाद भड़का पूर्व बल्लेबाज; श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को दिए ताने

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:28 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के हाथों पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया को जमकर ताने मा ...और पढ़ें

    भारत को पहले टी20 में मिली हार

    भारत को पहले टी20 में मिली हार

    HighLights

    1. भारतीय क्रिकेट टीम को मिली पहले टी20 में हार

    2. आयरलैंड ने भारत पर दर्ज की पहली जीत

    3. भारत की हार के बाद भड़का पूर्व बल्लेबाज 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम जब आयरलैंड के दौरे पर जा रही थी तब सभी को उम्मीद थी कि भारत यहां दोनों मैच अपने नाम करेगा। हालांकि, पहले ही मैच में आयरलैंड ने भारत को हरा दिया। इस हार के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सदागोपन रमेश काफी दुखी हैं और उन्होंने टीम इंडिया को जमकर ताना मारा है।

    आयरलैंड ने भारत को पहले मैच में 34 रनों से मात दी थी। ये आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली टी20 जीत थी। टीम इंडिया की इस हार ने सभी को हैरान कर दिया था। आज दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी मैच खेला जाना है और यहां टीम इंडिया सीरीज बचाने की कोशिश करेगी।

    'भारत ने सोचा पिकनिक है'

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "ये साफ था कि भारत ने ये मैच काफी हल्के में लिया था। उन्होंने सोचा कि आयरलैंड की सीरीज पिकनिक टूर है जिसे वो आसानी से जीत लेंगे। वह सिर्फ इंग्लैंड सीरीज को लेकर गंभीर थे, लेकिन आयरलैंड ने भारत को सबक सिखाया कि आयरलैंड कोई पिकनिक मनाने वाली जगह नहीं है।"

    अति आत्मविश्वास का हुआ नुकसान

    रमेश ने कहा कि भारत को अति आत्मविश्वासी होने का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा, "आयरलैंड सीरीज तो पहले से शेड्यूल भी नहीं थी। ये खाने के मेन कोर्स में अचार की तरह थी जो इंग्लैंड है। लेकिन भारत अचार का मिर्च मसाला नहीं झेल सका। चाहे जो भी बहाना दिया जाए, ये हैरान करने वाला है और टीम इंडिया के लिए बुरी हार है।"

    खबरें और भी

    रमेश ने कहा, "अति आत्मविश्वास कभी भी अच्छा नहीं होता। इसी कारण उस दिन भारत की हार हुई। भारतीय टीम में आत्मविश्वास होना चाहिए, लेकिन अति आत्मविश्वास नहीं।"

    यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड दूसरा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें? हार के बाद क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?