IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड दूसरा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें? हार के बाद क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। ...और पढ़ें

IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming फ्री में कैसे देख सकते हैं?
HighLights
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 28 जून को खेला जाएगा
इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव कैसे देखें
इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार के बाद अब टीम इंडिया दूसरा मुकाबला जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले में भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका।
भारत को टी20 के इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ हार मिली है। अब भारत के लिए सीरीज दांव पर लगी है। अगर वे हारते हैं, तो सीरीज भी गंवानी पड़ सकती है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी और जीत हासिल करना चाहेगी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी कि उन्हें मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी और इसको फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं?
IND vs IRE 2nd T20I मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स-
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार, 28 जून 2026 को होगा। ये मुकाबला उसी मैदान में खेला जाएगा, जहां पहला मैच खेला जाएगा। यानी दोनों टीमें बेलफास्ट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरा टी20 कब शुरू होगा?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजे से शुरू होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 5:30 बजे होगा।
IND vs IRE 2nd T20I मैच टीवी पर कैसे देखें?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का मजा फैंस टीवी पर ले सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा। आप यहां पर हिंदी और इंग्लिश दोनों कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं।
खबरें और भी
IND vs IRE 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी?
इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। आप यहां से मुकाबले का मजा मोबाइल और लैपटॉप पर भी ले सकते हैं।
IND vs IRE 2nd T20I मैच फ्री में कैसे देखें?
भारत बनाम आयरलैंड मैच का आनंद अगर आप फ्री में लेना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री में देख सकते हैं। टीवी पर मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं लेकिन मोबाइल या लैपटॉप पर फ्री में देखने का कोई तरीका नहीं है। अगर आपके पास एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन है, तो भी आप मुकाबले का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड का स्क्वाड
लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, मैथ्यू हॉलैंड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए T20I खेलने वाला पहला खिलाड़ी कौन? अब इस शख्स के हाथों में है 'क्रिकेटरों का भविष्य'
यह भी पढ़ें- Abhishek Sharma House: अभिषेक शर्मा का घर नहीं है किसी महल से कम, जीते हैं लग्जरी लाइफ