Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आप कप्‍तानी छोड़ेंगे या पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड हटाएगा? विश्‍व कप से बाहर होने के बाद सलमान आगा ने बताया अपना फैसला

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 05:59 PM (IST)

    सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वह कप्तानी से इस्तीफा देंगे या ...और पढ़ें

    औसत रहा सलमान का प्रदर्शन

    औसत रहा सलमान का प्रदर्शन

    HighLights

    1. जीत के साथ विश्‍व कप से बाहर हुआ पाकिस्‍तान

    2. पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को 5 रन से शिकस्‍त दी

    3. बेहतर रन रेट का न्‍यूजीलैंड को मिला फायदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को 5 रन से मात दी। इसके बाद भी पाकिस्‍तान का विश्‍व कप में सफर समाप्‍त हो गया। बेहतर रन रेट के कारण न्‍यूजीलैंड टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
    वहीं सह मेजबान इंग्‍लैंड टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी। सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वह कप्तानी से इस्तीफा देंगे या उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।

    अभी कोई फैसला नहीं लिया

    आगा ने बस मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अभी कोई फैसला लेना पूरी तरह से भावनात्मक होगा। हम घर लौटेंगे, दो-चार दिन का समय लेंगे और फिर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।" पाकिस्तान ने भले ही टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया हो, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान टीम का ओवरऑल प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

    कोच के फैसले पर बात हुई

    आगा से कोच माइक हेसन के फैसलों के बारे में भी पूछा गया। एक रिपोर्टर ने पूछा, "माइक हेसन ही कप्तान बनाते हैं और हटाते हैं। चयन में उनका काफी प्रभाव होता है और प्लेइंग इलेवन पर भी उनकी राय मायने रखती है। क्या आपको लगता है कि वे ज्यादा हावी हो रहे हैं और आपको सिर्फ नाम का कप्तान बना रहे हैं?"

    एक व्‍यक्ति का फैसला नहीं होता

    उन्होंने कहा, "समस्या यह है कि अगर मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, तो आप इसे अपमान समझेंगे। मेरी बात सुनिए। जब कोई टीम बनती है, तो वह एक टीम गेम होता है। यह किसी एक व्यक्ति के फैसले से नहीं बनती। यह सभी स्‍टेक होल्‍डर्स के फैसलों का नतीजा होता है। बाबर की इस विश्व कप में एक अलग भूमिका थी।"

    खबरें और भी

    बाबर के पास अनुभव है

    उन्होंने कहा, "वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते थे। उनके पास बेहतर अनुभव था। हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मिडिल ऑर्डर में आकर टीम को स्थिरता दे सके और हमें बिखरने से बचा सके। उनकी भूमिका अलग थी। जब आप विश्व कप में आते हैं, तो आप खिलाड़ियों की भूमिका तय करते हैं। उनकी यही भूमिका थी और हम इसे इसी नजरिए से देख रहे थे।"

    यह भी पढ़ें- PAK vs SL: 'टॉस जीता होता तो कहानी कुछ और होती', सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद छलका पाकिस्‍तानी कप्‍तान का दर्द

    यह भी पढ़ें- PAK vs SL Highlights: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को दी मात, न्‍यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंची