Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'संजू सैमसन ड्रॉप...क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं...?', पूर्व भारतीय स्टार ने Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू पर जताई हैरानी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:51 AM (GMT+05:30)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर हैरानी जताई। ...और पढ़ें

    Sanjay Manjrekar ने Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू पर क्या कहा?

    Sanjay Manjrekar ने Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू पर क्या कहा?

    HighLights

    1. Vaibhav Suryavanshi के इंडिया डेब्यू पर क्या बोले संजय मांजरेकर?

    2. संजू सैमसन ड्रॉप?क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं- संजय मांजरेकर

    3. वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 14 रन बनाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India England T20: पूर्व भारतीय बैटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारतीय प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने पर हैरानी जताई। इंडिया ने विकेटकीपर बैटर को ड्रॉप कर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका दिया था।

    संजू ने भारत के टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने में अहम योगदान दिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया था, लेकिन वर्ल्ड इवेंट के बाद तीन टी20आई पारी में वह 5,0,1 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए, जिसकी वजह से उन्हें ड्रॉप करने का फैसला लिया गया। 

    Sanjay Manjrekar ने वैभव के डेब्यू पर क्या कहा?

    दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर वैभव (Vaibhav Suryavanshi) के इंडिया डेब्यू से खुश हैं और उन्होंने ये सुझाव दिया है कि भारत को संजू को नंबर 3 पर खिलाना चाहिए। एक्स पर मांजरेकर ने लिखा,

    "वैभव को नीली जर्सी में देखकर अच्छा लगा, लेकिन लेकिन सैमसन का क्या! ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हो क्या! नहीं, लगता है चोटिल है। उम्मीद है चोट ही होगी। वरना ये सबसे अजीब चयन होगा। अगर वैभव को खिलाना था तो उसे 3 नंबर पर आसानी से बल्लेबाजी कराई जा सकती थी।"

    खबरें और भी

    वैभव सूर्यवंशी डेब्यू पर सस्ते में हुए आउट

    इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए वैभव अपने पहले मैच में 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने युवा स्टार ने अपनी निडर बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया।

    उन्होंने 10 गेंद खेलते हुए दो बड़े छक्के लगाए। उस मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 1-0 की लीड बनाई। मेजबान टीम को अब सिर्फ दो मैच में जीत चाहिए, ताकि वह सीरीज पर कब्जा कर सके, जबकि मेहमान टीम को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई बड़ी चिंता, कोच गंभीर को दे डाली चेतावनी

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई बड़ी चिंता, कोच गंभीर को दे डाली चेतावनी