'मैं टूट गया था फिर सचिन...,' T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन ने बल्ले से कैसे मचाई तबाही? खोला सबसे बड़ा राज
संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि वे एक समय पर पूरी तरह से टूट गए थे। हालांकि, संजू ने सचिन तेंदुलकर से बात की और इसके बाद शानदार खेल दिखाया। ...और पढ़ें

संजू सैमसन
HighLights
संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संजू ने भारत के लिए बनाए सबसे अधिक रन
संजू सैमसन ने मैच के किया खुलास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि टीम से ड्रॉप होने के बाद वे दुखी थी। संजू ने ये भी खुलासा किया वे पिछले कुछ समय से भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के संपर्क में थे। संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरूआती मैचों में मौका नहीं मिला था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे थे। हालांकि, टीमें ऑफ स्पिन लगाकर टीम इंडिया को परेशान करने लगीं।
टीमों की रणनीति को देखते हुए भारत को भी बदलाव करना पड़ा। टीम इंडिया ने ओपनिंग में दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन बनाने का फैसला किया। इसके बाद संजू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वापसी की। तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे और फाइनल में भी 89 रनों की पारी खेली। इसका श्रेय उन्होंने सचिन तेंदुलकर को दिया है।
संजू सैमसन पूरी तरह से टूट गए थे
संजू ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, "सच में, यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत ही अधिक खुश हूं। मेरे पास भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि यह सब एक-दो साल पहले शुरू हुआ था। जब मैं वेस्ट इंडीज में 2024 विश्व कप जीतने वाली टीम के साथ था, तब मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया था। मैं लगातार कल्पना करता रहा। मैं सपने देखता रहा। मैं मेहनत करता रहा।"
संजू ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड सीरीज के ठीक बाद मैं पूरी तरह से टूट गया था। मैं बिल्कुल होश में नहीं था। मैं सोच रहा था, मेरे सपने चकनाचूर हो गए। अब मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन भगवान की योजना कुछ और ही थी। मुझे लगता है कि मैं अचानक महत्वपूर्ण मैचों में वापस आया और मैंने अपने देश के लिए वह सब किया जो मैं कर सकता था। मुझे बहुत गर्व है और खुशी भी है।"
खबरें और भी
सचिन तेंदुलकर को संजू ने दिया श्रेय
संजू ने अपनी सफलता का राज खोलते हुए कहा, "मैं यहां पर एक बात बताना चाहता हूं। मैं सचिन सर के साथ लगातार संपर्क में रहा हूं। मुझे लगता है कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, मैं कोई मैच नहीं खेल रहा था। तो मैंने सोचा कि अब किस मानसिकता की आवश्यकता है? तो, मैंने सचिन सर से संपर्क किया और उनके साथ मेरी बहुत लंबी बातचीत हुई। कल भी, उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। आपको, जब किसी ऐसे महान खिलाड़ी का मार्गदर्शन मिलता है, तो बहुत अच्छा होता है। मैं उनका बहुत आभारी हूं।"