Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी एक साथ खेलेंगे? बस इस एक खिलाड़ी की देनी होगी 'कुर्बानी'

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब है। पहले 3 मैचों में टीम ने जीत का स्‍वाद नहीं चखा है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

    वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

    HighLights

    1. भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली जीत

    2. तीसरे टी20 में 125 रन से मिली हार

    3. 9 जुलाई को खेला जाएगा तीसरा मैच

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब है। पहले 3 मैचों में टीम ने जीत का स्‍वाद नहीं चखा है। मंगलवार रात इंग्‍लैंड ने भारत को 125 रन से हार थमाई। इस हार के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव की मांग उठने लगी है।

    भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि वे सिर्फ संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में वापस लाने के लिए टीम कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ न करें। नायर ने कहा कि सैमसन को तभी वापस लाया जाना चाहिए जब टीम उन्हें टॉप तीन में जगह दे सके। उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ऑर्डर में उनकी वापसी से शायद मनचाहा नतीजा न मिले।

    वैभव को जगह मिली

    नायर से ब्रॉडकास्टर ने पूछा कि क्या भारत को तिलक वर्मा को 11 से बाहर करने पर विचार करना चाहिए ताकि सैमसन को मिडिल ऑर्डर में जगह दी जा सके। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I मैच में संजू को टीम से बाहर कर दिया गया, ताकि टॉप ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी जा सके। तीन T20I मैचों में छह रन बनाने के बाद संजू को बाहर किया गया। कुछ ही महीने पहले T20 वर्ल्ड कप में वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे।

    टॉप ऑर्डर में लाएं

    नायर ने कहा, "मुझे सच में लगता है कि अगर आप संजू सैमसन को वापस टीम में लाना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसी जगह पर खिलाना चाहिए जहां वे सफल हो सकें। अब सिर्फ इसलिए कि आप उन्हें टीम में लाना चाहते हैं, आप उनसे नंबर 4, 5 या 6 पर बल्लेबाजी नहीं करवा सकते। ऐसा उन्होंने ज्‍यादा नहीं किया है और न ही वे इसमें सफल रहे हैं।"

    खबरें और भी

    नायर ने कहा, "वह तब सबसे अच्छा खेलते हैं जब वह ओपनिंग करते हैं या टॉप तीन में बैटिंग करते हैं। इसलिए अगर आप उन्हें वह पोजीशन नहीं दे रहे हैं, तो मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि आप संजू सैमसन को न खिलाएं। इसके बजाय भारत की मौजूदा बैटिंग लाइन-अप के साथ ही बने रहें।"

    संजू का प्रदर्शन

    सैमसन ने T20 क्रिकेट में ज्‍यादातर टॉप तीन में ही बैटिंग की है। टॉप तीन में उनका औसत 30 से ज्‍यादा है, लेकिन चौथे नंबर पर यह गिरकर 22.63 हो जाता है, जहां उन्होंने 65 पारियों में बैटिंग की है। पांचवें नंबर पर उन्होंने सिर्फ 14 बार बैटिंग की है, उनका औसत गिरकर 15.33 हो जाता है।

    तिलक का भी नहीं चला बल्‍ला

    T20 वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उप-कप्तान बनाए गए तिलक। तिलक ने 5 पारियों में 19, 55, 13, 24* और 3 रन बनाए हैं। नायर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट के लिए घबराहट में कोई फैसला न लेना बहुत जरूरी है। उनका तर्क है कि मुख्य समस्या आयरलैंड और इंग्लैंड में हालात का सही अंदाजा न लगा पाना रही है, क्योंकि वहां की पिचें इस साल की शुरुआत में IPL में देखी गई पिचों से बिल्कुल अलग थीं।

    नायर ने कहा, "उन्हें इस पर सोचना होगा। जैसा कि गौतम गंभीर ने कहा, उन्होंने दो पारियों में 190 रन बनाए हैं, लेकिन ये रन पहले बैटिंग करते हुए बने हैं। चेज करते समय उन्हें मुश्किल हुई क्योंकि उन्होंने हालात को ठीक से नहीं समझा। वे रन बनाने के लिए सही रफ्तार नहीं ढूंढ पाए।"

    उन्‍होंने कहा, "आप घबराहट में कोई फैसला नहीं लेना चाहेंगे। आप सिर्फ बदलाव के लिए बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अगर संजू सैमसन को टीम में लाना है, तो मैनेजमेंट को बस इतना करना होगा, उन्हें ऐसी जगह खिलाना होगा जहां वे सफल हो सकें।"

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th T20I Playing-11: शर्मनाक हार के बाद वैभव सूर्यवंशी जाएंगे बाहर, सैमसन की होगी वापसी! कितने बदलाव करेगी टीम इंडिया?

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi के लिए संजू सैमसन को क्‍यों ड्रॉप किया गया? गौतम गंभीर ने विवादित फैसले पर तोड़ी चुप्‍पी