IND vs ENG 4th T20I Playing-11: संजू की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता? भारत की चौथे T20I के लिए संभावित प्लेइंग-11
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाना है। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी बाह ...और पढ़ें

IND vs ENG 4th T20I: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड की प्लेइंग-11

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले भारतीय बल्लेबाज ब्रिटेन दौरे पर फुस्स साबित हुए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले सीरीज में हार मिली और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया लगातार दो मैच हार गई है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया था। ऐसे में भारत के पास सीरीज बचाना सबसे बेहतर रास्ता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अगले दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और टीम इंडिया मात्र 76 रनों पर सिमट गई। उन्हें मैच में 125 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। आईपीएल में जो बल्लेबाज बड़ी-बड़ी हिटें लगा रहे थे, वो इंग्लैंड में फेल हो गए हैं। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चौथे टी20 मैच में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
भारत के लिए टॉप ऑर्डर में समस्या
भारत की प्लेइंग-11 में टॉप-3 में सभी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन शामिल हैं। ऐसे में विपक्षी टीम को एक तरह की रणनीति बनाने का मौका मिलता है। गेंदबाजों को भी फील्डिंग में अधिक बदलाव नहीं करने पड़ते हैं। दूसरी तरफ अगर दाएं और बाएं हाथ की जोड़ी होती है, तो बॉलर्स को भी दिक्कत होती है और उन्हें लाइन-लेंथ में बदलाव करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए टॉप ऑर्डर में दाएं हाथ का बल्लेबाज लाना होगा और वो संजू सैमसन हो सकते हैं।
तिलक वर्मा भी गिर सकती है गाज
तिलक वर्मा भी बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी ड्रॉप किया जा सकता है। तिलक टीम के उपकप्तान हैं लेकिन भारत को लगातार हार मिल रही है। ऐसे में उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। पहले भी टी20 विश्व कप के दौरान अक्षर पटेल को भी ड्रॉप किया गया था। ऐसे में तिलक को भी बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन खेल सकते हैं। सैमसन को तीसरे नंबर पर खिलाया जा सकता है। पारी की शुरुआत वैभव और अभिषेक कर सकते हैं।
खबरें और भी
गेंदबाजी में हो सकते हैं बदलाव
इंग्लैंड में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं। टीम में अक्षर पटेल के रूप में पहले से ही एक स्पिनर मौजूद हैं। वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। रवि विश्नोई भी दूसरे मुकाबले में अच्छा नहीं कर सके थे और एक ओवर में 29 रन खर्चे थे। ऐसे में कप्तान अय्यर और कोच गंभीर एक स्पिनर के साथ जा सकते हैं। टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड का एलान, 19 साल के 'जादुई' स्पिनर की टीम में एंट्री
यह भी पढ़ें- 'IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री', टीम इंडिया को शर्मनाक हार देने के बाद जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया मजाक