Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत की जर्सी पहनना विशेष एहसास, मेरा पूरा ध्‍यान आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना है'

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 05:44 PM (IST)

    मध्‍यप्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को उम्‍मीद है कि भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे। सारांश ने एमपीएल की सराहना की और एमपीसीए का आभार व्‍यक्‍त कि ...और पढ़ें

    सारांश जैन

    सारांश जैन

    HighLights

    1. सारांश जैन इंडिया ए में सेलेक्‍शन से खुश

    2. सारांश ने एमपीएल टी20 लीग की सराहना की

    3. सारांश ने एमपीसीए का आभार व्‍यक्‍त किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल निमाड़ ईगल्स के कप्तान सारांश जैन ने इंडिया ए में चयन होने के बाद आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 की जमकर सराहना की और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा, 'एमपीएल ने राज्य में क्रिकेट का मजबूत माहौल तैयार किया है और युवा खिलाड़ियों को अनुभवी घरेलू तथा आईपीएल सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अवसर देकर उन्हें बहुमूल्य अनुभव प्रदान किया है। एमपीएल मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा मंच है।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'हमारे कई खिलाड़ी पहले से ही आईपीएल की विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में भी काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। यह युवा क्रिकेटरों को अपनी क्षमता दिखाने, अनुभव हासिल करने और अपने करियर में अगला कदम बढ़ाने का अवसर देता है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन के लिए हम एमपीसीए के बेहद आभारी हैं।'

    एक विशेष एहसास: जैन

    श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चयन होने पर बोलते हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक विशेष एहसास होता है। राष्ट्रीय जर्सी पहनने से एक अलग तरह का गर्व और जिम्मेदारी महसूस होती है। मेरा पूरा ध्यान आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने पर है। मैं लाल और सफेद दोनों गेंदों के साथ अभ्यास कर रहा हूं और फ्रेंचाइजी तथा सपोर्ट स्टाफ का आभारी हूं, जो मुझे सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।'

    खबरें और भी

    सारांश का रिकॉर्ड

    एक ऑलराउंडर के रूप में सारांश का महत्व उनके शानदार प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड से भी स्पष्ट होता है। उन्होंने 52 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,148 रन बनाने के साथ ही 181 विकेट भी हासिल किए हैं।

    बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच संतुलन को लेकर उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा से बल्लेबाजी पसंद रही है और मेरे कोचों ने कम उम्र से ही मुझे गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज की तरह सोचने के लिए प्रेरित किया। आज के क्रिकेट में एक ऑलराउंडर कई तरीकों से टीम के लिए योगदान दे सकता है और उसकी उपयोगिता बढ़ा सकता है।'

    एमपीएल शानदार मंच

    ऑलराउंडर ने कहा, 'एमपीएल जैसे टूर्नामेंट सीखने का शानदार मंच हैं। अनुभवी खिलाड़ी अपना अनुभव साझा करते हैं, लेकिन हम युवा खिलाड़ियों और उनके सफर से भी बहुत कुछ सीखते हैं। जैसे-जैसे आप ऊंचे स्तर पर पहुंचते हैं, आपकी मानसिकता, कौशल जितनी ही महत्वपूर्ण हो जाती है और मैं हमेशा इस पर काम करने की कोशिश करता हूं।'

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: Auqib Nabi ने 12 विकेट लेकर J&K टीम के लिए रचा नया इतिहास