Ranji Trophy: Auqib Nabi ने 12 विकेट लेकर J&K टीम के लिए रचा नया इतिहास
Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश (Jammu & kashmir vs Madhya Pradesh) ...और पढ़ें

Ranji Trophy: J&K की टीम ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह
HighLights
जम्मू-कश्मीर की टीम ने मध्य प्रदेश को हराया
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल का टिकट कटाया
जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए रियल हीरो बने आकिब नबी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Auqib Nabi 12 Wicket Haul: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार खेल दिखाते हुए पूर्व चैंपियन मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट लेकर अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। इंदौर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में आकिब नबी ने घातक गेंदबाजी कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मध्य-प्रदेश को 56 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जम्मू-कश्मीर की जीत के हीरो आकिब नबी रहे, जिन्होंने पहली पारी में कुल 7 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने पंजा खोला और मध्य प्रदेश की टीम को बैकफुट पर रखा।
Ranji Trophy: J&K की टीम ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह
दरअसल, जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir Cricket Team) की टीम इससे पहले कभी रणजी ट्ऱॉफी के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी, लेकिन इस बार उन्होंने ये कमाल कर दिखाया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के आगे मध्य प्रदेश के बैटर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और इसी वजह से उन्हें क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम पहले बैटिंग करते हुए 67 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गई थी। इस स्कोर के जवाब में मध्य प्रदेश की बैटिंग भी कुछ खास नहीं रही और टीम आकिब नबी की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 152 रन बनाकर सिमट गई।
खबरें और भी
इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 42 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में फिर जम्मू-कश्मीर की टीम ने 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जिससे मध्य प्रदेश को चौथी पारी में 291 रन का टारगेट मिला, लेकिन आकिब ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से मध्य-प्रदेश की टीम के बैटर्स को क्रीज पर नहीं टिकने दिया। दूसरी पारी में आकिब ने 5 विकेट लिए और टीम को 234 रन पर समेट दिया और इस तरह जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल का टिकट कटाया।