Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अभी नहीं तो 1 या 2 साल में जरूर खेलता', श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने के बाद बोले सारांश जैन

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:14 PM (IST)

    सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। 33 वर्षीय स्पिनर ने कहा कि उन्हें विश्वास ...और पढ़ें

    सारांश जैन

    सारांश जैन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में 33 वर्षीय स्पिनर सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया। उन्हें पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है। सारांश ने टीम में चुने जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा था कि अभी नहीं, तो आने वाले एक या दो सालों में वे भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

    सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके दम पर उन्हें टीम में चुना गया। हालांकि, उनका चयन इतना आसान भी नहीं था क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद उन्हें स्क्वाड में जगह मिली। सारांश ने ये भी बताया कि उनका चयन जब टीम में किया गया, तो वे मंदिर जा रहे थे। गौरतलब है कि भारत को श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

    सारांश जैन की प्रतिक्रिया आई सामने

    सारांश जैने ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, "मैं गाड़ी चलाकर मंदिर जा रहा था। तभी मैंने अपना फोन चेक किया और देखा कि 10-12 मिस्ड कॉल थे। मेरे वो दोस्त, जो क्रिकेट खेलते हैं, उन्होंने मुझे फोन करके बधाई दी। मैं हैरान रह गया और पूछा कि क्या सुबह-सुबह टीम का एलान होता है? उसने बोला कि हां भाई हो गई है। मैं तुम्हें भेजता हूं। मैंने गाड़ी किनारे लगाई और चेक किया तो पता चला कि ये आधिकारिक घोषणा थी। ये 26 साल की मेहनत और अनुशासन का नतीजा था।"

    जैन ने आगे कहा, "उम्र सच में बस एक नंबर और इस वजह से 33 भी एक नंबर है। आजकल फील्डिंग स्तर बहुत ऊंचा हो गया है और इसी वजह से जब आप मैदान पर खेल रहे होते हैं, तो आपकी उम्र का पता नहीं चलता है। मुझे पता था कि अगर मैं आज इंडियन टीम में नहीं चुना जाता हूं, तो अगले एक या दो साल में जरूर खेलता। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं टीम में जगह बना लूंगा।"

    खबरें और भी

    सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

    सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार गेंद और बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत के साथ 2223 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। गेंद से उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किए हैं।

    यह भी पढ़ें- एशेज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट का 'मास्टरस्ट्रोक': स्टीफन फ्लेमिंग को सौंपी कोचिंग, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान

    यह भी पढ़ें- नम आंखों के साथ Ajinkya Rahane की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई , संन्‍यास का एलान करते समय क्‍या-क्‍या कहा? सबकुछ पढ़ें