विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर सामने आई शाहीन शाह अफरीदी की बाबर आजम से जलन, कप्तानी में बदलाव को लेकर दिखाया एटीट्यूड!

Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:37 PM (IST)

बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी के बीच शाहीन अफरीदी ने वनडे कप्तान बने रहने का दावा किया है। इससे दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की पुरानी खबरें फिर से चर्चा में आ गई हैं।

बाबर आजम को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

बाबर आजम को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाबर आजम जब तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान थे तब पाकिस्तानी मीडिया में उनके और शाहीन शाह अफरीदी के बीच मनमुटाव की खबरें आती थीं। इन रिपोर्ट्स में कहा जाता था कि शाहीन, बाबर को पसंद नहीं करते हैं और उनकी जगह कप्तान बनना चाहते हैं। शाहीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे लग रहा है कि दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।

बाबर की हाल ही में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के तौर पर वापसी हुई है। वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कप्तानी कर रहे थे और अब इंग्लैंड में टीम का नेतृत्व करने को तैयार हैं। इस बीच ये चर्चा भी तेज हो गई है कि बाबर को एक बार फिर तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी मिल सकती है।

'मैं हूं कप्तान'

इन चर्चाओं के बीच जब शाहीन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक वही पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान हैं। टेलीकॉम एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बाबर से वादा किया है कि उन्होंने तीन फॉर्मेट की कप्तानी दी जाएगी। शाहीन से जब पूछा गया कि क्या कोच माइक हेसन और चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनकी पैरवी करेंगे? इस पर शाहिन ने कहा, "अभी तक मैं ही कप्तान हूं।"

पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बाबर ने टेस्ट कप्तानी इसी शर्त पर कबूल की थी कि उन्हें तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाए। दो सेलेक्टर्स ने बाबर से कहा था कि अगर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान दौरे पर परिणाम अच्छे रहते हैं तो ऐसा हो सकता है।

कुछ भी नहीं है पक्का

शाहीन को पिछले साल अक्टूबर में टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। माना जा रहा था कि वह अगले साल साउथ अफ्रीका में खेले जान वाले वनडे वर्ल्ड कप तक टीम की कप्तानी संभालेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हालांकि, बाबर को भी टेस्ट में लंबे समय के लिए कप्तान नियुक्त करने की घोषणा नहीं हुई है। उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए यह जिम्मेदारी मिली है। देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट में आगे क्या-क्या होता है।

यह भी पढ़ें- 'बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से रखना दूर', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को सता रही है किंग की चिंता; कहीं हो न जाए गड़बड़

यह भी पढ़ें- 'मेरा चेहरा फोटोशॉप किया', बाबर आजम विवाद पर इरफान पठान का खुलासा; पाकिस्तानी मीडिया के 'फेक न्यूज' की खोली पोल