Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरा चेहरा फोटोशॉप किया', बाबर आजम विवाद पर इरफान पठान का खुलासा; पाकिस्तानी मीडिया के 'फेक न्यूज' की खोली पोल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:38 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्रोलिंग और फेक न्यूज का सामना करने के बारे में बात की। ...और पढ़ें

    इरफान पठान और बाबर आजम

    इरफान पठान और बाबर आजम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्रोलिंग और फेक न्यूज का सामना करने के बारे में बात की। इरफान ने बताया कि एक बार पाकिस्तान में उनके बारे में एक झूठी खबर चली थी कि पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने उन्हें इंटरव्‍यू देने से मना कर दिया था।

    बाबर ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना किया

    पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि वह किसी भी चीज का जवाब नहीं देते, क्योंकि अगर हर चीज का जवाब दिया जाए तो इंसान अपनी जिंदगी नहीं जी पाएगा। पठान ने JioHotstar के शो 'चीकी सिंगल्स' में बात करते हुए कहा कि "ट्रोलिंग और गलत बातें जोड़ने" की घटनाएं रोज होती हैं। एक बार तो किसी और की तस्वीर पर उनका चेहरा फोटोशॉप करके यह खबर फैलाई गई थी कि बाबर ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया है।

    यह पूरी तरह झूठ था

    पठान ने कहा, "ट्रोलिंग और गलत बातें फैलाना रोज की बात है। हमारे पड़ोसी देश की मीडिया ने एक बार यह खबर चलाई थी कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने गया था और उन्होंने मना कर दिया। उनके मुताबिक, 'वह हमारे देश को ट्रोल करते हैं, इसलिए मैं उन्हें इंटरव्यू नहीं दूंगा।' यह पूरी तरह झूठ था। किसी ने एक तस्वीर पर मेरा चेहरा फोटोशॉप कर दिया था।"

    बांग्लादेश का एक युवा रिपोर्टर था

    पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, "असली तस्वीर में बांग्लादेश का एक युवा रिपोर्टर था, जो पहली बार ग्राउंड पर गया था और उसे इंटरव्यू देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने उसके शरीर पर मेरा चेहरा लगा दिया और यह खबर फैला दी। इसे दस लाख से ज्‍यादा बार देखा गया और लोगों को लगा कि वह मैं ही था। ऐसा रोज होता है, लेकिन मैं कोई जवाब नहीं देता। हर दिन हमारे नाम पर या किसी खिलाड़ी के बारे में कोई न कोई झूठ बोला जाता है। अगर आप हर किसी को जवाब देते रहेंगे, तो अपनी जिंदगी नहीं जी पाएंगे।"

    खबरें और भी

    पठान के करियर पर नजर

    2003-12 के अपने करियर के दौरान पठान ने 29 टेस्‍ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्‍होंने टेस्‍ट में 1105 रन, वनडे में 1544 रन और टी20I में 172 रन बनाए। इतना ही नहीं पठान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 301 विकेट भी चटकाए।

    पठान ने नौ बार पांच-विकेट हॉल और दो बार दस-विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। उन्होंने IPL में पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस (GL) का प्रतिनिधित्व किया है। लीग के 103 मैचों में उन्‍होंने 80 विकेट लिए और 82 पारियों में 21.49 की औसत से 1,139 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी से कहर बरपाएंगे आकिब नबी, पूर्व दिग्गज ने श्रीलंका टीम को दे डाली चेतावनी

    यह भी पढ़ें- 'उसने केएल राहुल को परेशान किया', श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी को जगह नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा