Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी से कहर बरपाएंगे आकिब नबी, पूर्व दिग्गज ने श्रीलंका टीम को दे डाली चेतावनी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    इरफान पठान ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की तारीफ की है, जो जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में श ...और पढ़ें

    आकिब नबी

    आकिब नबी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने जा रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत तेज रफ्तार नहीं, बल्कि शीर्ष बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी के दौरान गलती करने पर मजबूर करने की क्षमता है।

    अनुभवी जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण नबी को श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पठान ने 2018 में श्रीनगर में हुए ट्रॉयल के दौरान पहली बार नबी की प्रतिभा पहचानी थी। उन्होंने बाद में जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को मार्गदर्शन भी दिया।

    इरफान पठान ने की आकिब नबी की जमकर तारीफ

    उनका मानना है कि नबी की स्वाभाविक गेंदबाजी शैली, कलाई की स्थिति और गेंद को मूव कराने की क्षमता उन्हें बिना तेज रफ्तार के भी प्रभावी बनाती है। पठान ने कहा, "गेंद को स्विंग कराने के लिए आदर्श रफ्तार लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। अगर आप गेंद को देर से स्विंग करा सकते हैं तो आप सफल हो सकते हैं। उसकी लय और गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए मेरा मानना है कि वह नियमित रूप से 133-135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है।"

    पठान के अनुसार तेज गति गेंदबाजी का केवल एक हिस्सा है। असली क्षमता यह है कि गेंदबाज किस तरह विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को रक्षात्मक शॉट खेलने के लिए मजबूर करता है और फिर उन्हें आउट करने का रास्ता निकालता है। उन्होंने कहा, "क्या गेंदबाज में यह क्षमता है कि वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए भी आउट कर सके? यही वह खूबी है जिसकी तलाश होती है।"

    खबरें और भी

    इरफान पठान ने दिया रणजी ट्रॉफी फाइनल का उदाहरण

    पठान ने इस साल रणजी ट्रॉफी फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि नबी ने कर्नाटक के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन किया था। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर ऐतिहासिक खिताब जीता। उन्होंने कहा, "रणजी ट्रॉफी फाइनल में हमने देखा कि उसने अनुभवी लोकेश राहुल को परेशान किया। भले ही उसे विकेट नहीं मिला, लेकिन उसने बल्लेबाज को सामान्य तरीके से रक्षात्मक बल्लेबाजी करने पर मजबूर किया और फिर आउट किया।"

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन भारत में ही छूटे; कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन

    यह भी पढ़ें- Mohammed Shami ने अपने पसंदीदा भारतीय हेड कोच के नाम का किया खुलासा, राहुल द्रविड़ और गंभीर को नहीं चुना