Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन भारत में ही छूटे; कप्तान गिल की बढ़ी टेंशन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:52 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है, लेकिन जसप्रीत बुमराह समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने ट ...और पढ़ें

    भारतीय टीम (फोटो: श्रीलंका क्रिकेट)

    भारतीय टीम (फोटो: श्रीलंका क्रिकेट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। एक ओर प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से बिगड़ा टीम संयोजन और दूसरी तरफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में फाइनल की उम्मीदें बचाने का दबाव। इन दोहरी चुनौतियों के बीच कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम मंगलवार को कोलंबो पहुंच गई।

    भारत को मेजबान टीम के विरुद्ध 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन दौरे की शुरुआत से पहले ही जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

    टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेलेगी भारतीय टीम

    शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन भी टीम के साथ कोलंबो नहीं पहुंचे हैं और अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। भारतीय टीम सात अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम गाले रवाना होगी, जहां 15 अगस्त से पहला टेस्ट खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।

    सुदर्शन की फिटनेस पर अगले चार दिन अहम

    सुदर्शन को हाल में भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। फिलहाल वह सीओई में चिकित्सा टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सुदर्शन नेट्स पर एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। अगले तीन-चार दिन तक उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही श्रीलंका भेजने पर अंतिम फैसला होगा।

    खबरें और भी

    चिकित्सा टीम को उम्मीद है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ सकता है। सूत्र ने कहा कि सुदर्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारने से पहले पूरी तरह फिट करना जरूरी है। टीम प्रबंधन ऐसी स्थिति दोहराना नहीं चाहता, जैसी हर्षित राणा के साथ हुई, जो वापसी के कुछ समय बाद ही दोबारा चोटिल हो गए।

    बुमराह नहीं, तेज गेंदबाजी की धार पर सवाल

    भारत के लिए सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह का पूरी सीरीज से बाहर होना है। हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी। कम अनुभवी गेंदबाजों को भी श्रीलंका की परिस्थितियों में बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है। आकिब नबी जैसे नए चेहरे के सामने भी खुद को साबित करने की चुनौती होगी।

    टीम का संतुलन वॉशिंगटन सुंदर की हैमस्ट्रिंग चोट ने और बिगाड़ दिया है। वह कम से कम पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से विकल्प देते हैं और श्रीलंका की स्पिन मददगार परिस्थितियों में उनकी अनुपस्थिति टीम प्रबंधन को अंतिम एकादश में बदलाव के लिए मजबूर कर सकती है।

    डब्ल्यूटीसी के लिए अहम

    श्रीलंका सीरीज भारत के लिए इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में उसकी स्थिति मजबूत नहीं है। भारत फिलहाल 48.150 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में प्रत्येक टेस्ट और प्रत्येक डब्ल्यूटीसी अंक बेहद कीमती हो गया है। भारत यदि श्रीलंका को 2-0 से क्लीन स्वीप भी करता है तो फाइनल तक पहुंचने की राह आसान नहीं होगी। इसलिए गिल की टीम के लिए इस दौरे पर अंक गंवाना आगे की राह और मुश्किल कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mohammed Shami ने अपने पसंदीदा भारतीय हेड कोच के नाम का किया खुलासा, राहुल द्रविड़ और गंभीर को नहीं चुना

    यह भी पढ़ें- Virender Sehwag आखिर क्‍यों नहीं बने भारतीय टीम के हेड कोच? 'नजफगढ़ के नवाब' ने किया बड़ा खुलासा