Virender Sehwag आखिर क्यों नहीं बने भारतीय टीम के हेड कोच? 'नजफगढ़ के नवाब' ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आखिरकार खुलासा किया कि उन्होंने कभी टीम इंडिया के हेड कोच पद को क्यों नहीं अपनाया। सहवाग ने 201 ...और पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक बार टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर मिला था। तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच विवाद के कारण सहवाग को प्रस्ताव मिला था।
विराट-कुंबले विवाद 2017 में हुआ था, जब भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। 'नजफगढ़ के नवाब' के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि तत्कालीन बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने उन्हें राष्ट्रीय कोच बनने के लिए संपर्क किया और कोहली-कुंबले विवाद की जानकारी दी।
वीरू ने क्या कहा
ध्यान हो कि जून 2017 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे से पहले कुंबले ने हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। वीरू ने क्रिकेटनेक्स्टऑफिशियल से बातचीत में कहा, 'मैं कोच पद के लिए कभी आवेदन नहीं करता अगर कोहली और बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने मुझसे संपर्क नहीं किया होता। चौधरी ने मुझसे बैठक की और बताया कि कुंबले-कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।'
सहवाग ने आगे कहा, 'इसलिए वो चाहते थे कि मैं आवेदन करके कोच बन जाऊं। उन्होंने कहा कि आप 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री करने जा रहे हो तो अनिल का अनुबंध समाप्त हो जाएगा और आप वहां से टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर ले जाना।'
खबरें और भी
क्यों नहीं बन पाए कोच
पूर्व ओपनर ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम और सपोर्ट स्टाफ की मांग रखी थी, जिस पर सहमति नहीं बनी और यही वजह है कि उन्हें भारतीय टीम के कोच बनने का मौका नहीं मिला।
सहवाग ने कहा, 'मैंने न तो हां कहां और न ही ना। मगर मैं कहता कि मुझे जाना है तो अपना स्टाफ चाहिए होता। सहायक कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियो, ट्रेनर। मुझे ये सब अपनी पसंद के चाहिए होते। मगर मुझे ऐसा करने का मौका नहीं मिला तो मैंने कोच का रोल नहीं लिया।'
याद दिला दें कि कुंबले के जाने के बाद संजय बांगड़ ने कुछ समय टीम का प्रबंधन किया और फिर जुलाई 2017 में रवि शास्त्री भारतीय टीम के हेड कोच बने। 2021 तक शास्त्री ने कार्यकाल निभाया।
यह भी पढ़ें- 'केरल के जंगल में...', वीरेंद्र सहवाग ने माही को बिलकुल जुदा अंदाज में किया विश, सोशल मीडिया पर आया बधाइयों का सैलाब
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी अगर ऑक्शन में उतरे तो टूटेंगे सभी रिकॉर्ड! वीरेंद्र सहवाग ने बताया कितने करोड़ रुपये की बोली लगेगी