Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'केरल के जंगल में...', वीरेंद्र सहवाग ने माही को बिलकुल जुदा अंदाज में किया विश, सोशल मीडिया पर आया बधाइयों का सैलाब

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:16 PM (IST)

    भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को वीरेंद्र सहवाग ने खास अंदाज में बधाई दी है। उनके अलावा क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने भी उन्हें बधाई दी है। ...और पढ़ें

    एमएस धोनी-वीरेंद्र सहवाग

    एमएस धोनी-वीरेंद्र सहवाग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी अब 45 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं। इसमें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है। सहवाग ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन का बधाई है। सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और शिखर धवन जैसे दिग्गजों ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है।

    धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। उन्होंने साल 2004 में भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को डेढ़ दशक तक अपनी सेवाएं दी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। अब वे 45 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें बधाई देने का सैलाब आया हुआ है।

    वीरेंद्र सहवाग ने दी खास अंदाज में बधाई

    सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "केरल के पलक्कड़ में एक जंगल के अंदर, एक झरना है, जिसका नाम धोनी है। कोई सीधा नहीं पहुंच सकता है। रास्ता थोड़ा मुश्किल है और गाइड चाहिए। तीन घंटे चलकर जाओ तब दिखता है। और जब दिखता है? ऊपर से बिल्कुल शांत। अंदर से आग। सतह चिकनी लेकिन करीब जाओ, तो पता चलता है कि कितना पावरफुल है। केरल जंगल विभाग ने इसके लिए एक नियम बनाया है- पानी दिखता शांत है। है नहीं। मुझे नहीं पता कि ये नियम झरने के लिए था या फिर नं. 7 के लिए।"

    उन्होंने आगे लिखा, "ये जगह, ये धोनी केरल में तब से है जब महेंद्र सिंह धोनी पैदा भी नहीं हुआ था। जैसे प्रकृति को पहले से पता था। कोई आएगा। ऐसा ही होगा। ऐसे ही मिलेगा, मुश्किल रास्ते के बाद, बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड जगह पर। और एक बार जो मिल गया, तो भूलना मुश्किल है। जन्मदिन की बधाई एमएस धोनी। हमेशा खुश और सुखी रहो।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Virrender Sehwag (@virendersehwag)

     

    सुरेश रैना और धवन ने भी दी बधाई

    धोनी को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्त रैना भी बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं माही भाई। आपकी विरासत केवल रिकॉर्डों से नहीं बल्कि अनगिनत लोगों को प्रेरित करने उन्हें विश्वास दिलाने से लिए परिभाषित किया जाएगा। आपके साथ इस सफर का साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपको सुख, अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले कई वर्षों तक मुस्कुराते रहने की शुभकामनाएं।"

     

    शिखर धवन ने दी बधाई

    शिखर धवन ने भी पूर्व भारतीय कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बधाई धोनी भाई। दबाव में आपकरा शांत स्वभाव और क्रिकेट का जिस तरह से नेतृत्व किया है, वो दुनिया भर के क्रिकेटरों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आपके अच्छे स्वस्थ और खुशियों की कामना करता हूं।"

     



    यह भी पढ़ें- थलापति ने किया थाला को विश, MS Dhoni के बर्थडे पर विजय का खास पोस्ट जीत रहा है दिल

    यह भी पढ़ें- 'हमारे हीरो को बाहर कर दिया', संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप किए जाने के बाद छलका पूर्व भारतीय कप्तान का दर्द