Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Pakistan: शाहिद अफरीदी ने महामुकाबले से पहले बनाया खास प्‍लान, अमल किया तो जीत सकता पाकिस्‍तान

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 04:43 PM (GMT+05:30)

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। फैंस बेसब्री से इस ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी 

    2. भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए 8 मैच 

    3. टीम इंडिया ने 7 मैच अपने नाम किए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत-पाकिस्‍तान का मुकाबला शुरू होने में अब कुछ घंटे ही बचे हैं। रविवार शाम 7 बजे से दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों की बीच जंग देखने को मिलेगी। टी20 विश्‍व कप में भारतीय टीम पाकिस्‍तान पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं और भारत ने 7 में जीत दर्ज की है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम को एक खास प्‍लान दिया है।

    भारत से रहना होगा सतर्क

    अफरीदी ने पाकिस्‍तान से सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ सतर्क क्रिकेट खेलने का आग्रह किया है। अफरीदी के अनुसार, हाई प्रेशर वाले मैचों में जीत और हार का अंतर अक्सर प्रतिभा से ज्‍यादा बेसिक बातों पर निर्भर करता है। उनका मानना है कि जो टीम सबसे ज्‍यादा संयमित रहेगी और कम गलतियां करेगी, वही विजयी होगी। अफरीदी ने कहा, "गलतियां तो होती ही हैं, लेकिन जो टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में कम गलतियां करेगी, वही सफल होगी।"

    पाकिस्‍तान की बल्‍लेबाजी में गहराई

    अफरीदी के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए सबसे उत्साहजनक संकेतों में से एक टीम की मौजूदा संरचना है। उन्होंने बताया कि टीम में अब इतनी गहराई है कि शुरुआती विकेट गिरने पर भी वे आक्रामक बने रह सकते हैं। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा बल्लेबाजी में गहराई है। यह 8 नंबर तक है और यही पाकिस्‍तान की ताकत है। उन्होंने कहा, "हमारे पास एक मजबूत लाइनअप है और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े शॉट लगा सकते हैं।"

    ज्‍यादा समय तक क्रीज पर रहें

    अफरीदी के अनुसार, टीम का प्राथमिक लक्ष्य पारी के अधिकांश समय तक क्रीज पर टिके रहना होना चाहिए। अगर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज अपना काम ठीक से करते हैं तो लोअर ऑर्डर के पावर-हिटर पूरी आजादी से खेल सकते हैं। अफरीदी ने कहा, "अगर हमारे टॉप छह बल्लेबाज 15 या 16 ओवर तक नहीं खेल पाते हैं, तो छठे विकेट के गिरने के बाद आखिरी दो बल्लेबाजों को 24 गेंदों पर जिम्मेदारी सौंप दें ताकि एक अच्‍छा टोटल बनाया जा सके।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan मैच में कौन होगा 'ट्रम्प कार्ड'? सलमान आगा ने एक दिन पहले कर दिया खुलासा

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: उस्मान तारिक का सामना करने के लिए अश्विन की भारत को सलाह, बल्‍लेबाजों के बहुत काम आएगी