विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'BCCI और टीम मैनेजमेंट में कोई अनबन नहीं', खिलाड़ियों की फिटनेस और दरार की अफवाहों पर शुभमन गिल का जवाब

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:15 PM (IST)

शुभमन गिल ने टीम मैनेजमेंट और बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के बीच बातचीत में कमी की खबरों को खारिज कर दिया।

शुभमन गिल

शुभमन गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम मैनेजमेंट और बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के बीच बातचीत में कमी की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चोट से उबर रहे खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर लगातार बातचीत होती रही है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत की शुरुआती टीम में चुने गए तीन खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत में खटास की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले टेस्‍ट की शुरुआत 15 अगस्‍त से हो रही है। यह मैच गॉल में खेला जाएगा।

बारीकी से नजर रख रहा

पहले टेस्ट से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए गिल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट CoE के लगातार संपर्क में है और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे खिलाड़ियों की प्रोग्रेस पर बारीकी से नजर रख रहा है।

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, "उनके साथ लगातार बातचीत हो रही है। दुर्भाग्य से साई सुदर्शन में उतनी सुधार नहीं हुई जितनी हम चाहते थे, क्योंकि टेस्ट में हम रिस्क नहीं ले सकते। लेकिन हमें अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम पर भरोसा है।"

जोखिम नहीं उठा सकता

गिल ने कहा कि टेस्ट मैच की अवधि को देखते हुए भारत ऐसे खिलाड़ियों के साथ जोखिम नहीं उठा सकता जो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। भारतीय कप्‍तान ने कहा, "टेस्ट मैच 5 दिन का होता है। अगर यह वनडे या T20 मैच होता, तो बात अलग होती। टेस्ट मैच में आप जोखिम नहीं लेना चाहते। मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ वापसी करने के ज्‍यादा मौके होते हैं।"

गिल ने कहा, "उदाहरण के लिए अगर आप पहले दिन अच्छा नहीं खेलते हैं, तो आपको एक और मौका मिलता है। इसलिए, खिलाड़ियों के पास वापसी करने के ज्‍यादा मौके होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम साई और बुमराह से थोड़े निराश थे।

उन्‍होंने कहा, "प्लेइंग 11 में जगह न मिलने से टीम का मनोबल ज्‍यादा प्रभावित नहीं हुआ। मुझे लगता है कि हमारी 15 सदस्यीय टीम में जो भी खिलाड़ी हैं, या जिन्हें भी हम किसी भी परिस्थिति में प्लेइंग 11 में मौका देते हैं, वे अच्छा खेल सकते हैं और मैच जीत सकते हैं।"

 

 

चोट से उबर रहे सुंदर

भारत इस सीरीज की शुरुआत एकमात्र ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ करेगा। वॉशिंगटन सुंदर अभी भी चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, गिल ने युवा मानव सुथार का समर्थन किया और कहा कि अगर सीरीज के दौरान उन्हें मौका मिलता है, तो वे टीम के लिए योगदान दे सकते हैं।

गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि यहीं पर मानव जैसे खिलाड़ी की भूमिका अहम हो जाती है। उनमें बल्लेबाजी की काबिलियत है। बेशक, इसके लिए थोड़े अनुभव, भरोसे और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। ये सब तभी आता है जब आप मैदान पर उतरकर खेलते हैं और रन बनाते हैं।

गिल ने कहा, "उम्मीद है कि वह इस सीरीज में ऐसा कर पाएंगे। उनमें शानदार बॉलिंग स्किल है। साथ ही उनमें नंबर 8 पर एक बहुत अच्छा बल्लेबाज बनने की भी क्षमता है।" टीम में बदलाव के बावजूद, गिल का मानना है कि सीरीज से पहले भारत की तैयारी अच्छी रही है।

उन्‍होंने कहा, "अगर शेड्यूल ऐसा हो कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले कम से कम एक हफ्ते या 10 दिन मिलें, तो जाहिर है कि इससे तैयारी में मदद मिलती है। पिछले साल भी हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त था। इंग्लैंड में खेलना, फिर एशिया कप खेलना और उसके बाद भारत में टेस्ट मैच खेलना।"

भारतीय कप्‍तान ने कहा, "खिलाड़ियों के लिए हालात के हिसाब से ढलना कभी आसान नहीं होता। मुझे लगता है कि इस टीम के ज्‍यादातर खिलाड़ियों को वहां के माहौल में ढलने के लिए थोड़ा समय चाहिए। ऐसा नहीं है कि ज्‍यादातर खिलाड़ियों ने बहुत सारे मैच खेले हों या उनके पास बहुत अनुभव हो। इसलिए, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय निश्चित रूप से मददगार होता है।"

यह भी पढ़ें- IND vs SL: बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

यह भी पढ़ें- IND vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए तैयार है गिल का प्लान, श्रीलंका में करेंगे शुरुआत