'मुझे कुछ भी साबित नहीं करना', टी20 टीम से ड्रॉप किए जाने के सवाल पर बुरी तरह भड़क गए शुभमन गिल
शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसको लेकर अब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने करारा जवाब दिया है। ...और पढ़ें

शुभमन गिल
HighLights
आईपीएल 2026 में गुजरात की कप्तानी करेंगे शुभमन गिल
टी20 टीम से ड्रॉप किया गया था
शुभमन गिल ने दिया करारा जवाब
पीटीआई, अहमदाबाद। भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि 2026 टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद आने वाले आईपीएल में उन्हें कुछ भी साबित नहीं करना है। गिल सबसे छोटे प्रारूप में भारत के उप-कप्तान थे, लेकिन शीर्ष क्रम में संजू सैमसन को जगह देने के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता।
प्री-सीजन कांफ्रेंस में जब गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल से पूछा गया कि क्या विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्हें कुछ साबित करना है तो गिल ने कहा बिल्कुल नहीं, सर। मुझे लगता है कि अगर आप पिछले तीन या चार सीजन देखें, तो मुझे लगता है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मेरे ही हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस सीजन में मुझे खास तौर पर कुछ भी साबित करना है।
काबिलियत साबित करने की जरूरत नहीं: गिल
गिल ने आगे कहा कि पिछले चार साल में मैं इस टीम के लिए जितना खेला हूं, मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को भी अपनी काबिलियत साबित करने की जरूरत है। गिल ने आईपीएल के पिछले सीजन में 650 रन बनाए थे, उससे पिछले साल 426 रन और 2023 में 890 रन बनाए थे।