विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? कप्तान शुभमन गिल ने सारे सस्पेंस किए खत्म

Published: Mon, 13 Jul 2026 08:21 PM (IST)

विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। 2027 विश्व कप में दोनों ...और पढ़ें

रोहित शर्मा-विराट कोहली (फोटो: BCCI)

रोहित शर्मा-विराट कोहली (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। वर्ल्ड कप 2027 में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की जगह को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है कि ये दोनों विश्व कप का हिस्सा होंगे या नहीं।

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला वनडे मंगलवार, 14 जुलाई को खेला जाना है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कप्तान गिल ने रोहित और विराट को लेकर बात की है। गिल का कहना है कि दोनों सीनियर खिलाड़ी भारत के लिए विश्व कप की योजना में हैं। गिल का मानना है कि इस तरह के अनुभवी बैटर होने की वजह से टीम को अधिक मजबूती मिलती है।

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर दिया अपडेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, विराट भाई और रोहित भाई पिछले एक दशक से भारत की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं। वे हमारी टीम का बहुत जरूरी हिस्सा हैं। उनका अनुभव और वे जो स्किल टीम में लाते हैं, वो बहुत कीमती है। हमने देखा है कि अलग-अलग हालात, कई मैचों में, अलग-अलग टूर्नामेंट में और अलग-अलग मौकों पर उन्होंने पिछले 10 सालों में क्या किया है।

गिल ने विश्व कप 2027 के लिए टीम के कॉम्बिनेशन पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्रेशर की स्थिति में अनुभव काफी काम आता है। आप उस स्थिति में बार-बार रहे हैं, आपने अच्छा और बुरा दोनों ही किया। टीम जमे-जमाए कोर को छेड़ना नहीं चाहती लेकिन इसके बावजूद युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता है कि ये अनसेटल्ड प्लेइंग-11 है लेकिन हम युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं ताकि उन्हें अनुभव मिले।"

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जाना है। मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से होगी। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 से हार के बाद वनडे सीरीज खेलेगी, जहां ने श्रृंखला को अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने Vaibhav Suryavanshi को दिया नया नाम, अभिषेक शर्मा को खुद से बताया बेहतर

यह भी पढ़ें- Cricket Tales: क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, जब विराट कोहली ने 'जीरो' गेंद पर हासिल किया विकेट