Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो साल में सबसे खराब खेला, भारतीय टीम आक्रामक रणनीति में नहीं करेगी बदलाव'; कोच ने साफ किए इरादे

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:22 PM (IST)

    भारतीय टीम के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्‍वीकार किया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन दो साल में सबसे खराब था। कोटक ने साथ ही बता ...और पढ़ें

    भारत को जीत की दरकार

    भारत को जीत की दरकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने पिछले दो वर्षों में सबसे खराब खेल खेला। उन्होंने इस पर अधिक चिंता व्यक्त करने से इनकार किया और आगामी मैचों पर ध्यान केंद्रित करने की बात की।

    सितांशु ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'द्विपक्षीय सीरीज के दौरान बल्लेबाजी अच्छी चल रही थी। पिछले मैच में बल्लेबाजी चिंताजनक थी। मैं व्यक्तिगत असफलताओं पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। हमें पिछले मैच को एक अनुभव के रूप में लेना चाहिए। यह हमारे द्वारा खेले गए दो वर्षों का सबसे खराब खेल है।'

    उन्होंने साथ ही कहा, 'मुझे सच में लगता है कि हम इसलिए एक मैच हार गए क्योंकि हमने अच्छी साझेदारी नहीं निभाई। लोग दबाव के बारे में ज्यादा बात करते हैं। मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ी दबाव से निपटने में सक्षम है। अगर हम विश्व कप जीतना चाहते हैं तो हमें दबाव से निपटना होगा।'

    कोटक ने कहा कि भारत टूर्नामेंट में आगे भी आक्रामक बल्लेबाजी की अपनी रणनीति पर कायम रहेगा। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। मुझे लगता है कि हमें बहुत सकारात्मक रहना होगा और उसी तरह की क्रिकेट खेलनी होगी जिसने हमें सफलता दिलाई है। हम उसी तरह से खेलेंगे। हमारे रवैए में कोई बदलाव नहीं होगा।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM Playing 11: रिंकू सिंह के खेलने पर सस्‍पेंस, संजू सैमसन की वापसी! करो या मरो वाले मैच में बड़े बदलाव करेगा भारत

    यह भी पढ़ें- IND Vs ZIM Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें