Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asia Cup: Mohammed Siraj के प्रदर्शन पर फिदा हुए RRR के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली, दिया ऐसा रिएक्‍शन

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM (IST)

    मोहम्‍मद सिराज (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। ...और पढ़ें

    एसएस राजामौली ने मोहम्‍मद सिराज की जमकर तारीफ की
    एसएस राजामौली ने मोहम्‍मद सिराज की जमकर तारीफ की

    HighLights

    1. भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
    2. मोहम्‍मद सिराज ने करियर का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए
    3. एसएस राजामौली ने मोहम्‍मद सिराज की तारीफ करते हुए शानदार ट्वीट किया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम ने रविवार को कोलंबा के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में श्रीलंका को 10 विकेट से मात देकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम की जीत के हीरो मोहम्‍मद सिराज रहे, जिन्‍होंने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर छह विकेट झटके।

    मोहम्‍मद सिराज की वाहवाही हर जगह हो रही है और इससे फिल्‍म इंडस्‍ट्री भी दूर नहीं है। भारत में आरआरआर जैसी बेहतरीन फिल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली ने भी 28 साल के तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की। राजामौली ने अपने एक्‍स अकाउंट पर भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की।

    एसएस राजामौली ने क्‍या ट्वीट किया

    सिराज मियां, हमारी टोलीचौकी का लड़का 6 विकेट के साथ एशिया कप फाइनल में चमका। उसका दिल भी बड़ा है। अपनी ही गेंद पर बाउंड्री रोकने के लिए गेंदबाजी रन-अप से लांग ऑन तक दौड़कर गया।

    भारत ने आठवीं बार जीता खिताब

    रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम केवल 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 6.1 ओवर में बिना विकेट गंवाएं लक्ष्‍य हासिल किया।

    यह भी पढ़ें: 8वीं बार चैंपियन बनते ही भारतीय टीम हुई मालामाल, SL टीम पर भी हुई पैसों की बौछार

    सिराज ने जीता दिल

    मोहम्‍मद सिराज ने मैच में अपने प्रदर्शन से तो फैंस का दिल जीता ही, लेकिन मुकाबले के बाद उन्‍होंने एक ऐसा काम किया, जिसके कारण उनकी खूब वाहवाही हो रही है। सिराज को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय तेज गेंदबाज ने अवॉर्ड मिलने की जो ईनामी राशि थी, उसे ग्राउंड स्‍टाफ को भेंट किया। सिराज की इस दरियादिली की खूब तारीफ हो रही है।

    खबरें और भी

    क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें