यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asia Cup 2023 Prize Money: 8वीं बार चैंपियन बनते ही भारतीय टीम हुई मालामाल, SL टीम पर भी हुई पैसों की बौछार
एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। 17 सिंतबर 2023 की तारीख हर भारतीय फैंस को हमेशा-हम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Asia Cup 2023 Prize Money Team India got 1 Crore 24 Lakhs Rupees: एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारत ने ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की। 17 सिंतबर 2023 की तारीख हर भारतीय फैंस को हमेशा-हमेशा के लिए याद रहेगी। फाइनल मैच में भारत ने आज जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया उसे देखकर भारत की नजरें अब विश्व कप जीतने पर होगी।
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने एशिया कप का खिताब 8वीं बार जीत लिया और चैंपियन बनते ही टीम इंडिया पर जमकर पैसों की बौछार हुई।
बता दें कि भारतीय टीम को एशिया कप 2023 का टाइटल जीतने के बाद करीब 61.68 लाख रुपये इनाम राशि मिली हैं। वहीं, श्रीलंका टीम को भी बंपर फायदा हुआ है। श्रीलंका को करीब 30 लाख रुपये इनाम राशि मिली है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं एशिया कप 2023 में किसे कितना इनाम मिला और किसकी झोली में सबसे ज्यादा पैसे आए..
Asia Cup 2023 का खिताब जीतते ही टीम इंडिया हुई मालामाल
.jpg)
1 भारतीय टीम- विजेता- 150000 डॉलर (1.24 करोड़ रुपये)
2. श्रीलंका टीम- उपविजेता- 75000 डॉलर (62.31 लाख रुपये)
3. कुलदीप यादाव- प्लेयर ऑफ द सीरीद- 15000 डॉलर-( 12 लाख 46 हजार रुपये)
4. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)- 5000 डॉलर (4.54 लाख रुपये) और ट्रॉफी, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ( सिराज ने इस शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी इनाम राशि मैदानकर्मियों को डोनेट कर दी, उनका बड़ा दिल देखकर फैंस उनके कायल हो गए हैं)
5. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)-3000 डॉलर (2.49 लाख रुपये)
6. श्रीलंकाई क्रिकेट ग्राउंड स्टाफ- 50 हजार डॉलर (41.54 लाख रुपये)
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
बता दें कि भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। ये 8वीं बार रहा जब भारत ने एशिया कप का टाइटल जीता।
खबरें और भी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। ये मैच खत्म होते वक्त बाकी गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे जीत है। टीम इंडिया ने 263 गेंद बाकी रहते हुए ये शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हुए हराया था।